विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूबसूरती में रिंकी को मात देती है Panchayat 4 के विधायक की बेटी, तस्वीरें देख सचिव जी भी नहीं हटा पाएंगे नजरें

Published: Sat, 05 Jul 2025 10:05 PM (IST)

पंचायत के चौथे सीजन को भले ही दर्शकों से मिले जुले रिव्यू मिले हो लेकिन हर किरदार के डायलॉग से ...और पढ़ें

कौन हैं किरणदीप कौर सरन, जो बनी थीं विधायक जी की बेटी/ फोटो- Instagram
कौन हैं किरणदीप कौर सरन, जो बनी थीं विधायक जी की बेटी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विधायक जी की लाडली असल जिंदगी में है बेहद खूबसूरत
  2. पंचायत 4 से पहले इन सीरीज-फिल्मों में आई हैं नजर
  3. 8वें एपिसोड में रिंकी से कचौड़ी के लिए लड़ती दिखी थीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई पंचायत इंडिया में लगभग हर दूसरे शख्स की फेवरेट सीरीज है। 2020 में लॉकडाउन के समय इस सीरीज का पहला सीजन आया था, जिसके दर्शकों ने इतना पसंद किया कि मेकर्स को इसके कई पार्ट्स बनाने पड़े। बीते महीने ही 24 जून को 'पंचायत' सीरीज का चौथा सीजन रिलीज हुआ था। 

TVF की इस वेब सीरीज की सबसे खास बात ये है कि 'पंचायत' में सिर्फ सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार को ही नहीं पसंद किया गया, बल्कि इस सीरीज का हर किरदार लोगों के दिलों में बस गया। सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक विधायक की बेटी चित्रा है। कौन हैं चित्रा जिनकी खूबसूरती और सादगी से हो सकती है रिंकी को जलन, चलिए जानते हैं। 

क्या है विधायक की बेटी का असली नाम? 

अगर आपको याद नहीं आ रहा कि 'पंचायत 4' में आपने विधायक जी की बेटी को कहां देखा, तो याद दिला दे कि जब लास्ट सीन में रिंकी कचौरी खरीद रही होती हैं, तो विधायक की बेटी की एंट्री होती है। विधायक की बेटी को वही कचौरी चाहिए होती है, जो रिंकी को चाहिए, बस फिर क्या दोनों में झगड़ा हो जाता है। पंचायत 4 में चित्रा का किरदार भले ही कुछ सेकंड का था, लेकिन वह काफी नोटिस किया गया और उसके इर्द-गिर्द कहानियां बनी। 

यह भी पढ़ें: रूई बेचकर 100 रुपए कमाते थे Panchayat 4 के बिनोद, 12वीं में आए थे 40%, कैसे बिहार का लड़का बना फुलेरा की जान?

सीरीज में विधायक की बेटी चित्रा सिंह का रियल नेम किरणदीप कौर सरन हैं, जो असल जिंदगी में सादगी और बोल्डनेस का मिश्रण हैं। वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनका जन्म मेघालय में हुआ था। किरणदीप कौर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। जब उन्होंने पंचायत शुरू किया था तो उनके 10 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन अब 46 हजार से ज्यादा प्रशंसकों की लिस्ट है। 

Photo Credit- Instagram

रिंकी को सादगी और खूबसूती में देती हैं टक्कर

अगर पंचायत 4 में आपको रिंकी की सादगी पसंद आई है, तो किरणदीप की तस्वीरों पर से आपकी क्या सचिव जी की भी नजरें नहीं हटेंगी। क्योंकि वह सिंपल भी हैं और बोल्ड भी हैं। उनकी स्माइल बेहद कातिलाना है। साड़ी हो या फिर शॉर्ट्स दोनों ही लुक में किरणदीप कौर काफी प्यारी लगती हैं। उनकी तस्वीर देखने के बाद तो फैंस अगले सीजन में रिंकी और चित्रा के बीच सचिव जी को लेकर लड़ाई भी देखना चाहते हैं। 

Photo Credit- Instagram

किरणदीप कौर सरन की 'पंचायत' से पहले भी काफी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। इसके अलावा वह हंसल मेहता की स्कैम 2003 में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने प्रवीण का किरदार निभाया था। इसके अलावा TVF के साथ ही उन्होंने  ‘सपने Vs एवरीवन’ सीरीज में भी काम किया था। 

यह भी पढ़ें: सचिव जी को Kiss नहीं करना चाहती थीं पंचायत 4 की 'रिंकी', मेकर्स को बदलनी पड़ी स्क्रिप्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।