यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rinku Dhawan: ऑनस्क्रीन भाई से की शादी, रोल के लिए मुंडवाया सिर, कौन हैं Bigg Boss 17 की ये धाकड़ कंटेस्टेंट?
बिग बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार के शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। सलमान खान ने सभी का दमदार तरीके से स्वागत किया। कोई अपन ...और पढ़ें

HighLights
- रिंकू धवन हैं 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट
- जानें रिंकू धवन की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में
- 15 अक्टूबर से शुरू हुआ है 'बिग बॉस 17'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेसम रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर से शुरू हुए इस शो में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का अनोखे अंदाज में वेलकम किया। किसी ने कपल बनकर, तो किसी ने सिंगल कंटेस्टेंट बनकर शो में शिरकत की। इन सबमें एक जमाने में एकता कपूर की एक्ट्रेस रहीं रिंकू धवन ने भी सलमान के शो में शिरकत की है।
रिंकू अपनी अदाकारी का जलवा दिखाकर घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रिंकू पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।
'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट हैं रिंकू धवन
रिंकू धवन को 'कहानी घर-घर की' सीरियल से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने लीड एक्टर किरण करमरकर की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था। पारिवारिक मूल्यों पर आधारित इस शो को तब काफी पसंद किया जाता था। रिंकू धवन ने एक अच्छी ननद और बहन होने का पूरा फर्ज इस सीरियल में निभाया था, जिसकी वजह से उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया गया। आज हम आपको 'बिग बॉस 17' की इस कंटेस्टेंट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
.jpg)
ऑनस्क्रीन भाई से की शादी
रिंकू धवन एक वक्त पर टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। 'कहानी घर-घर की'से उन्हें अच्छी पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने छाया अग्रवाल का रोल किया था, जो कि पार्वती की ननद है। रिंकू ने इस शो के लीड एक्टर किरण करमरकर की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था। इनके ही साथ इन्होंने बाद में शादी भी कर ली। सेट पर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ने लगा था। कहा जाता है कि कुछ ही वक्त में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, 2017 में दोनों का रिश्ता टूट गया था।
रोल के लिए मुंडवा दिया था सिर
रिंकू धवन छोटे पर्दे की दुनिया में पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं। लेकिन उन्होंने जितना भी काम किया है, उनकी एक्टिंग को हमेशा सराहा गया है। रिंकू प्रोफेशनल एक्टर हैं। इसलिए जैसा उनका किरदार होता है, वह खुद को उस रोल में फिट बैठाने के लिए वैसे ही ढाल लेती हैं। रिंकू ने सीरियल 'तितली' के लिए सिर मुंडवा लिया था। ऐसा उन्होंने किया था ताकि वह कैरेक्टर में फिट बैठ सकें।
खबरें और भी

'बिग बॉस 17' में दिखाएंगी जलवा
'बिग बॉस 17' में रिंकू धवन ने दमदार स्टाइल में एंट्री ली थी। बॉस लेडी रिंकू कंटेस्टेंट्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उनका सामना उन 13 कंटेस्टेंट्स से होगा, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ है। 'बिग बॉस 17' को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर देखा जा सकता है। ऑनलाइन व्यूअर्स 24 घंटे में कभी भी शो को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।