Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rupali Barua: बला की खूबसूरत रुपाली बरुआ कौन हैं? जिनके प्यार में सबकुछ भूले 60 साल के आशीष विद्यार्थी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 26 May 2023 09:16 AM (GMT+05:30)

    Who is Rupali Barua? आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के बाद उनकी पत्नी रुपाली बरुआ लोगों के बीच चर्चा बटो रही हैं। लोगों जानने को बेताब हैं कि आखिर रुपा ...और पढ़ें

    Who is Ashish Vidyarthi Second Wife Rupali Barua? Instagram
    Who is Ashish Vidyarthi Second Wife Rupali Barua? Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who is Ashish Vidyarthi Second Wife Rupali Barua? बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक के रोल निभाने के लिए मशहूर आशीष विद्यार्थी एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर लोगों को हैरान कर दिया है।

    आशीष विद्यार्थी से ज्यादा उनकी दूसरी पत्नी रुपाली बरुआ चर्चा का विषय बना हुई हैं। बला की खूबसूरत रुपाली के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन है रुपाली बरुआ, जिनके लिए सब कुछ भूले आशीष विद्यार्थी...

    कौन हैं रुपाली ?

    रुपाली बरुआ असम के गुवाहाटी से ताल्लुक रखती हैं और एक बिजनेस वुमन हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, रुपाली फैशन इंडस्ट्री से आती हैं और कोलकाता में NAMEG नाम से उनका एक फैशन स्टोर भी है।

    कितना है अशीष और रुपाली में उम्र का फासला ?

    आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ के बीच उम्र के फासले की बात करें तो दोनों में 10 साल का अंतर हैं। आशीष 60 साल के हैं तो वहीं, रुपाली 50 साल की हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Handloom store - NAMEG (@nameghandwoven)

    रुपाली का सोशल मीडिया ?

    रुपाली बरुआ के सोशल मीडिया प्रेजेंस की बात करें तो वो आशीष विद्यार्थी के मुकाबले कम एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 295 पोस्ट शेयर किए हैं। वहीं, 1774 लोग उन्हें फॉलो करते है, जबकि रुपाली खुद 991 लोगों को फॉलो करती हैं।

    कहां पर हुई शादी ?

    रुपाली गांगुली और आशीष विद्यार्थी के शादी के बात करें तो दोनो ने बेहद सादगी से वेडिंग फंक्शन किया। आशीष और रुपाली ने 25 मई को कोलकाता में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Handloom store - NAMEG (@nameghandwoven)

    कैसा था रूपाली का लुक ?

    शादी के लिए आशीष विद्यार्थी ने केरल का पारंपरिक लुक चुना। एक्टर मुंडू दूल्हे के लुक में नजर आए। वहीं, रुपाली बरूआ ने असम का कल्चर फॉलो करते हुए व्हाइट और गोल्ड कलर की मेखला चादर पहनी। इसके साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय मंदिर कला से प्रेरित सोन के गहने पहने। शादी के दिन रुपाली किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।