विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं 'राजमा-चावल ब्वॉय' Sorab Bedi? वायरल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा संग कोजी तस्वीर

Published: Tue, 10 Mar 2026 10:20 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप स्टेटस पर फिर से सस्पेंस गहरा गया है! अब एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' ...और पढ़ें

कौन हैं सौरभ बेदी, जिनके साथ मलाइका की तस्वीर हुई वायरल/ फोटो- Instagram

कौन हैं सौरभ बेदी, जिनके साथ मलाइका की तस्वीर हुई वायरल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा था, लेकिन अब उनकी तस्वीरें 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla 16) के कंटेस्टेंट सौरभ बेदी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा सौरभ के बेहद करीब नजर आ रही हैं। दोनों डांस करते हुए काफी कोजी (करीब) होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। कौन हैं सौरभ बेदी, जिनके साथ मलाइका की तस्वीरें इतनी वायरल हो रही हैं? चलिए आपको बताते हैं।

कौन हैं सौरभ बेदी?

सौरभ बेदी पेशे से एक इंडियन एक्टर और मॉडल हैं, जो फिलहाल एमटीवी (MTV) के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में उन्हें 'राजमा-चावल बॉय' का टैग मिला है। जब वे इस शो में आए थे, तो उनके पास कोई कनेक्शन नहीं था, लेकिन अब वे शो की टॉप कंटेस्टेंट निहारिका के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। शो में दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- 28 साल पुराना गाना फिल्म से ज्यादा हुआ हिट, इस एक्ट्रेस का बना दिया करियर

यहां तक कि निहारिका ये तक कह चुकी हैं कि सौरभ के साथ जब भी वह होती हैं, तो उन्हें अंदर ही अंदर बटरफ्लाइज होते हैं। सौरभ भी निहारिका के साथ काफी खुश नजर आए। सौरभ बेदी कई टेलीविजन शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वे 'चांद जलने लगा' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएंगी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

sorabbedi_1739339735_3566162632545240270_643200744

9 साल के बाद टूटा था सौरभ बेदी का रिश्ता

सौरभ बेदी की लव लाइफ की बात करें तो, उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वे 9 साल तक एक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को कभी किसी से छिपाने की कोशिश नहीं की। वे अपनी गर्लफ्रेंड को सभी से मिलवाते थे। हालांकि, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सौरभ ने 'स्प्लिट्सविला' में जाने के बाद उनसे रिश्ता तोड़ा था। वहीं, सौरभ बेदी ने यह स्पष्ट किया था कि उनका ब्रेकअप इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने से पहले ही हो चुका था।

filmibeatofficial_1773150719_3849789629084606043_55536469928

मलाइका के रेस्टोरेंट लॉन्च पर पहुंचे थे सौरभ

मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में मुंबई के खार इलाके में अपना नया रेस्टोरेंट 'स्वीनी' लॉन्च किया है, जिसकी खासियत मुख्य रूप से थाई और यूरोपियन होम-स्टाइल व्यंजन हैं। इस रेस्टोरेंट के लॉन्च पर ही सौरभ बेदी भी पहुंचे थे, जिन्होंने मलाइका के साथ काफी तस्वीरें खिंचवाई।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकरा चुकी हैं Raveena Tandon, इस गाने को भी किया था रिजेक्ट