Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sulakshana Pandit Death: 9 साल की उम्र में लता मंगेशकर संग गाया गाना, तन्हाई में कटा जीवन; कहानी सुलक्षणा पंडित की

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 03:36 PM (IST)

    बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एवं गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय ...और पढ़ें

    सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 71 साल थी एक्ट्रेस की उम्र

    2. दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

    3. संगीत की दुनिया का जाना माना सितारा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपनी भावपूर्ण आवाज और यादगार भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर, 2025 को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। उनके निधन के पीछे का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में हुआ था एक्ट्रेस का जन्म

    सुलक्षणा अपने पीछे संगीत और फिल्म दोनों की एक समृद्ध विरासत छोड़ गईं हैं। सुलक्षणा म्यूजिकल बैकग्राउंड फैमिली से आती हैं। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था सुलक्षणा के साथ-साथ परिवार की भी संगीत में गहरी जड़ें थीं। वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं और प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन थीं।

    यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Sulakshna (2)

    संजीव कुमार के साथ 'उलझन' में नजर आईं

    एक अभिनेत्री के तौर पर सुलक्षणा ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में रिलीज फिल्म 'उलझन' से की। इस फिल्म में वो संजीव कुमार के साथ नजर आयीं थीं। बाद में, उन्होंने हेरा फेरी, अपनापन, खानदान, चेहरे पे चेहरा, धरम कांटा और वक्त की दीवार जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में भी अभिनय किया।

    सिंगिंग के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

    वहीं बात उनकी म्यूजिकल जर्नी की करें तो उनकी संगीत यात्रा नौ साल की छोटी सी उम्र में ही शुरू हो गई थी। उन्होंने 1967 में प्लेबैक सिंगिंग से डेब्यू किया। सुलक्षणा ने संकल्प (1975) के भावपूर्ण गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' से पॉपुलैरिटी पाई। इसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्होंने साल 1967 में आई फिल्म तकदीर का गाना सात समंदर पार लता मंगेशकर के साथ जोड़ी में गाया था जोकि काफी पॉपुलर हुआ।

    खबरें और भी

    Sulakshna (1)

    कई भाषाओं में गाए गानें

    इसके अलावा उन्होंने परदेसिया तेरे देश में, बेकरार दिल टूट गया, ये प्यार किया है और सोना रे तुझे कैसे मिलूं जैसे कई यादगार गानों में अपनी आवाज दी। हिंदी, बंगाली, मराठी, उड़िया और गुजराती सहित कई भाषाओं में गायन करते हुए, सुलक्षणा अपने समय की सबसे वर्सेटाइल प्लेबैक सिंगर में से एक बन गईं।

    यह भी पढ़ें- 'तकदीर या इत्तेफाक...' Sanjeev Kumar की डेथ एनिवर्सरी के दिन सुलक्षणा का निधन, 'ठाकुर' के प्यार में थीं दीवानी