Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Padmashri Raj Begum: कौन थीं पद्मश्री राज बेगम? रेडियो से लेकर कश्मीर की पहली सिंगर बनने तक कैसे तय किया सफर

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 08:04 PM (GMT+05:30)

    मेलोडी क्वीन ऑफ कश्मीर के नाम से मशहूर और पद्मश्री पुरुस्कार विजेता पद्मश्री राज बेगम पर बनी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइस 29 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रि ...और पढ़ें

    कौन थीं मेलोडी क्वीन ऑफ कश्मीर पद्मश्री राज बेगम
    कौन थीं मेलोडी क्वीन ऑफ कश्मीर पद्मश्री राज बेगम

    HighLights

    1. कौन थीं पद्मश्री राज बेगम
    2. कैसे बनीं मेलोडी क्वीन ऑफ कश्मीर
    3. सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइस फिल्म से दी जा रही श्रद्धांजलि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर की पहली महिला महिला प्लेबैक सिंगर जिन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार ने नवाजा, राज बेगम की जिंदगी पर आधारित फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज प्राइम वीडियो पर 29 अगस्त को रिलीज हो गई है। राज बेगम जिन्होंने ना सिर्फ कश्मीर में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी बल्कि कई महिलाओं को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी किया।

    कौन थीं राज बेगम?

    राज बेगम कश्मीरी सिंगर थीं जिन्हें मेलोडी क्वीन ऑफ कश्मीर के नाम से जाना जाता था। राज बेगम ने एक वेडिंग सिंगर के रूप में अपना सफर शुरू किया था। अपने पिता से प्रेरणा लेकर वह 1954 में रेडियो कश्मीर में शामिल हो गई और इसके साथ ही वह पहली महिला बन गई जो कश्मीर रेडियो की आवाज थी। राज बेगम को कश्मीरी महिलाओं की आजादी को प्रेरित करने का श्रेय दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Songs Of Paradise On OTT: ओटीटी पर दिखेगी कश्मीरी गायिका राज बेगम की कहानी, Soni Razdan की फिल्म का हुआ एलान

    सान्ग्स ऑफ पैराडाइस में दिखा सफर

    संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री (2002), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2013) और जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार (2009) से सम्मानित किया गया। 2016 में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लेकिन अब सिनेमा के जरिए उनके इस योगदान को श्रद्धांजलि दी जा रही है सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज के रूप में। इसमें उनके यंग वर्जन को सबा आजाद ने और बाकी के रोल को सोनी रजदान ने प्ले किया है। इनके अलावा फिल्म में जैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, लिलेट दुबे और तारुक रैना जैसे कलाकार हैं।

    कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर

    फिल्म के डायरेक्टर दानिश रेनजू ने बताया- सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइस पद्मश्री राज बेगम को दी गई श्रद्धांजलि है। वह रेडियो कश्मीर की पहली आवाज थी साथ ही उन्हें कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर होने का गौरव मिला है। यह फिल्म उनकी विरासत का जश्न मनाती है क्योंकि राज बेगम ने उस वक्त अपने सपने पूरे किए जब महिलाओं को सपने देखना भी मना था और इसके बाद वे लाखों महिलाओं की प्रेरणा बनीं। 

    खबरें और भी

    पद्मश्री राज बेगम के मशहूर गाने

    • क्या क्या वानी
    • मदनगारो
    • माएर मंजी यारो, माएंज च्येन
    • मस्तान दिल करारो दिल हे
    • मैं कारी
    • मुकाम
    • नजरे
    • प्यारी प्यारी आखो

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को लगेगा फिल्मों-सीरीज का मेला, थिएटर्स से लेकर OTT तक पर बड़ी धूम