Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Amitabh Bachchan की 'साली' बुलाने पर चिढ़ जाती थीं 70s की ये हीरोइन, ताउम्र रहीं कुंवारी, 62 की उम्र में हुई मौत

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:52 PM (GMT+05:30)

    70 के दशक में एक ऐसी हीरोइन आई थीं, जिन्हें लोग अक्सर अमिताभ बच्चन की 'साली' समझ लेते थें, लेकिन अभिनेत्री को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कौन थीं वह अ ...और पढ़ें

    70 की हीरोइन को लोग समझते थे अमिताभ की साली साहिबा/ फोटो- Instagram

    70 की हीरोइन को लोग समझते थे अमिताभ की साली साहिबा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के परिवार से अगर किसी का नाम जुड़ जाए, तो वह खुद के प्रमोशन के लिए इसका पूरा फायदा उठाएगा। हालांकि, 70 के दशक में एक ऐसी हीरोइन थीं, जो अक्सर बच्चन परिवार का हिस्सा बुलाने पर चिढ़ जाती थीं।

    बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बनाने वालीं कौन थीं वह एक्ट्रेस जिन्हें सभी ने गलती से बना दिया था अमिताभ बच्चन की 'साली', क्यों वह जिंदगी भर रही कुंवारी और कैसे हुई उनकी मौत? पढ़ें उनकी जिंदगी से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

    सरनेम की वजह से गलतफहमी हुई थी पैदा

    जिस अदाकारा की कहानी हम अपने इस लेख में आपको बता रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि 1968 में बॉलीवुड में'तेरी तालाश में' से कदम रखने वालीं रीटा भादुड़ी हैं, जिनकी 17 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। 70 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकीं रीटा भादुड़ी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनका नाम जब लोग बच्चन परिवार से जोड़ते थे तो उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता था।

    दरअसल, जया बच्चन का सरनेम पहले'भादुड़ी' था और एक्ट्रेस रीटा का सरनेम भी सेम था। ऐसे में अक्सर लोग उन्हें जया भादुड़ी की बहन और अमिताभ बच्चन की 'साली' समझ लेते थे।

    _ - 2026-07-15T204546.481

    न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार जब उनसे यह पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, "जब मैं लास्ट टाइम जयपुर आई तो एक शख्स ने मुझसे पूछा कि आप जया बच्चन की बहन हैं? मैं ये सुनकर बहुत गुस्सा हुई थी। मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए बहुत समय हो गया है, लेकिन लोग ये नहीं समझ पाए कि मेरा उनसे कोई कनेक्शन नहीं है। लोग मुझे अक्सर जया की बहन समझ लेते हैं, पहले मुझे गुस्सा आता था, लेकिन अब यह मेरे लिए मैटर नहीं करता।"

    खबरें और भी

    जिंदगी भर रीटा भादुड़ी ने क्यों नहीं की शादी?

    रीटा भादुड़ी फिल्मों की फेवरेट 'मां'रहीं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी कोई संतान नहीं थी। दरअसल रीटा भादुड़ी ने कभी शादी नहीं की और ताउम्र वह कुंवारी रहीं। शुरुआत से ही इंडिपेंडेंट रहने वालीं रीटा भादुड़ी ने कभी शादी क्यों नहीं की, इसकी कोई वजह कभी सामने नहीं आई है।

    Screenshot 2026-07-15 204635

    रीटा भादुड़ी का निधन 62 की उम्र में 17 जुलाई 2018 को उस दौरान हुई थी, जब उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 10 दिनों तक आईसीयू में रहीं और किडनी की समस्या से जूझने वालीं एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों और टेलीविजन के अलावा रीटा भादुड़ी ने साउथ में भी काफी काम किया।

    यह भी पढ़ें- 'तुझे सूरज कहू या चंदा' बनाने वाले संगीतकार को बुढ़ापे में इकलौते बेटे ने दिया सबसे बड़ा दर्द, बेटियां बनी मरहम

    यह भी पढ़ें- 53 साल बाद वायरल हो रहा मुमताज का ये 'नटखट' गाना, आशा भोसले की आवाज ने फूंकी जान