Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan की रिसेप्शन पार्टी में क्यों नहीं शामिल हुई आमिर की एक्स वाइफ Kiran Rao, एक्टर ने खुद बताई वजह

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM (IST)

    Ira Khan-Nupur Shikhare Reception Video किरण राव (Kiran Rao) शुरुआत से ही आइरा खान (Ira Khan) की शादी के घर फंक्शन का हिस्सा रही। उन्होंने रजिस्टर्ड ...और पढ़ें

    किरण राव और आमिर खान ( Photo Instagram)
    किरण राव और आमिर खान ( Photo Instagram)

    HighLights

    1. आइरा खान के रिसेप्शन पार्टी में नहीं शामिल हुई किरण राव
    2. आमिर खान ने बताया क्यों नहीं आईं एक्स वाइफ किरण
    3. सलमान खान से लेकर रेखा तक कई सेलेब्स हुए थे शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ira Khan-Nupur Shikhare Reception Video: आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग शादी की।

    इस कपल ने दो बार शादी की। शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए, लेकिन एक शख्स इस रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाया। हम बात कर रहे हैं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की।  

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan Kiran Rao Video: बेटी की शादी में आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण को किया Kiss, देखते रह गए समधन और बेटे

    क्यों रिसेप्शन में नहीं शामिल हुईं किरण 

    किरण राव (Kiran Rao) शुरुआत से ही आइरा खान (Ira Khan) की शादी के घर फंक्शन का हिस्सा रही। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज से लेकर उदयपुर के प्री-वेडिंग समेत सभी फंक्शन में आगे बढ़कर हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस भी दी थी, लेकिन मुंबई में हुए रिसेप्शन पार्टी में किरण नजर नहीं आई। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स भी करते नजर आए, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे।

    आमिर ने बताया सच किरण

    शादी की तरह रिसेप्शन स्टेज पर पूरे खान परिवार ने एक साथ फैमिली फोटो खिंचवाई, लेकिन आमिर की एक्स वाइफ किरण राव नजर नहीं आई। ऐसे में पैपराजी के पूछने पर आमिर खान ने बताया कि, किरण जी की तबीयत खराब है आज। उन्होंने वायरल फीवर हुआ है, जिस वजह से वह इस फंक्शन में शामिल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने उनकी आने वाली नई फिल्म की टीम का सभी से इंट्रोडक्शन करवाया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    शामिल हुए थे सितारें

    यह भी पढ़ें- Ira Khan की शादी में Aamir ने किया एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

    सलमान खान से लेकर रेखा, सायरा बानो, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, धर्मेंद्र , सचिन तेंदुलकर, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, सिद्धांत चतुर्वेदी, तापसी पन्नू, एआर रहमान, श्रिया सरन, रोनित रॉय, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, कार्तिक आर्यन सहित कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए थे।