Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों हर्षवर्धन ने कहा कि मैं अमीर महिला को डेट कर रहा हूं,अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम कर रहे है एक्टर

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 04:00 AM (IST)

    इंटरनेट मीडिया के कारण जहां प्रशंसकों और सितारों को सीधा एक-दूसरे से जुड़ने का मंच मिला है वहीं कई बार सितारों को अजीबो-गरीब टिप्पणियों का भी सामना कर ...और पढ़ें

    अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं हर्षवर्धन।
    अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं हर्षवर्धन।

    HighLights

    1. अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं हर्षवर्धन कपूर ।
    2. कई बार इंटरनेट मीडिया पर एक्टरों को अजीबो-गरीब टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है।
    3. इंस्टाग्राम पर अपने नए जूतों की अनबाक्सिंग कर रहे थे हर्षवर्धन कपूर

    इंटरनेट मीडिया के कारण जहां प्रशंसकों और सितारों को सीधा एक-दूसरे से जुड़ने का मंच मिला है, वहीं कई बार सितारों को अजीबो-गरीब टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ सितारे ऐसी टिप्पणियों को नजर अंदाज करते हैं, तो कुछ करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब कुछ ऐसा ही अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ देखने को मिला।
    दरअसल, हर्षवर्धन ने शुक्रवार की रात इंस्टाग्राम पर अपने नए जूतों की अनबाक्सिंग करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपने जूतों का संग्रह भी दिखाते नजर आए। इस बीच एक यूजर ने हर्षवर्धन पर तंज कसते हुए लिखा कि इन जूतों के लिए भुगतान कौन करता है? अनिल कपूर या आनंद? आनंद आहूजा हर्षवर्धन की बहन और अभिनेत्री सोनम कपूर के पति हैं। इस पर हर्षवर्धन भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने अपनी अलग ही शैली में इसका जवाब दिया।

    हर्षवर्धन ने मजाकिया अंदाज में लिखा,‘दोनों में से कोई नहीं। मैं दुबई की एक अमीर औरत के साथ गुप्त रिलेशनशिप में हूं। वह शादीशुदा है, लेकिन मेरे प्यार में पागल है। वही इन सबके लिए भुगतान करती है। मैंने खास तौर पर आपके लिए इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है, क्योंकि आप मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उम्मीद है कि अब आप अच्छी नींद सोएंगे, क्योंकि मेरे भाई अब आपके पास यह जिंदगी बदलने वाली सूचना है। ढेर सारा प्यार।’ हर्षवर्धन फिलहाल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता अनिल कपूर भी हैं।