क्या है साल 2016 का वायरल ट्रेंड? Alia Bhatt, अनन्या पांडे से लेकर करीना ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
हाल ही में इंस्टाग्राम पर 2026 ही नया 2016 है ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स 2016 की पुरानी, कम रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे ...और पढ़ें
-1768639465878_m.webp)
साल 2016 वायरल ट्रेंड (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अगर आपने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम स्क्रॉल किया होगा तो आपने भी किसी न किसी सेलेब्रिटी का साल 2016 का पोस्ट देखा होगा। इस पोस्ट में धुंधली सेल्फी, कई स्नैपचैट फिल्टर या बेहद कम रेजोल्यूशन वाले वीडियो पर आपका ध्यान एक बार जरूर गया होगा।
ये आपको 10 साल पहले की याद दिलाएगा जब इंस्टाग्राम पर फिल्टर कम हुआ करते थे और लोग कम रिजॉल्यूशन वाली फोटो बेधड़क डालते थे। अब 10 साल पहले की यादें अचानक से इंटरनेट पर फिर से क्यों जिंदा हो चुकी हैं आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने Yami Gautam को कहा 'क्वीन', Haq में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस पर बांधे तारीफों के पुल
नए साल के शुरुआती कुछ हफ्तों में, सोशल मीडिया एक डिजिटल टाइम कैप्सूल में बदल गया है। यूजर्स पुरानी तस्वीरों को फिर से शेयर कर रहे हैं, फैशन के अजीबोगरीब दौर को याद कर रहे हैं और उनके साथ "2026 ही नया 2016 है" जैसे कैप्शन लिख रहे हैं। एक मजेदार थ्रोबैक ट्रेंड के रूप में शुरू हुआ यह सिलसिला तेजी से सोशल मीडिया का नया मूवमेंट बन गया है।
2026 में 2016 का ट्रेंड फिर क्यों आया?
असल में, यह ट्रेंड 10 साल पहले के डिजिटल युग से जुड़ा है। 2016 में, इंस्टाग्राम पर पहले की तरह दिखावटी कंटेंट नहीं होता था, फिल्टर बहुत ही अजीब होते थे और पोस्ट करते समय खूबसूरती और एल्गोरिदम के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता था। उस दौर को याद करना सुकून देने वाला, मजेदार और साथ ही साथ एक अजीब तरह का जुड़ाव महसूस कराता था।
खबरें और भी
अब इस ट्रेंड में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने दिखाया कि वो इमोशनली और प्रोफेशनली तब और अब कैसे दिखते हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों ने मजेदार ह्यूमर वाली तस्वीरें शेयर की जिसे देखकर लग रहा है कि उनमें कितना बदलाव आ गया । 2016 वाकई गोल्डन ईयर था। कम से कम वो धुंधली वीडियो और पुरानी तस्वीरें याद करके अच्छा तो लग रहा है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने पर्सनल और प्रोफेशनल तरीके से साल 2016 को याद किया। उन्होंने उस समय को याद किया जब फिल्म 'नीरजा' रिलीज हुई थी और जब वह अपने अब पति आनंद आहूजा के साथ अपने रिश्ते को समय रही थीं।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने अपने जीवन को आकार देने में 2016 के महत्व के बारे में एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने अबराम खान के साथ बिताए पलों, अपने चचेरे भाई अहान पांडे को राखी बांधने और फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआती यादों, जिनमें फिल्म क्लैपबोर्ड पकड़ना भी शामिल है जैसे मैमोरीज शेयर कीं।
View this post on Instagram
करीना कपूर
हॉटेस्ट कूल किड करीना कपूर ने भी फैंस के इमोशनल मोमेंट्स से जुड़ने की कोशिश की। उस समय करीना अपने पहले बेबी के साथ प्रेग्नेंट थीं और साथ में उनके गर्ल गैंग के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर के साथ कुछ क्यूट मोमेंट्स शेयर किए।
यह भी पढ़ें- खुद को साबित करने को बेताब होंगे अलकराज-सबालेंका : ग्रेस हेडन