यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zeenat Aman को बार-बार पानी में क्यो भिगोते थे मेकर्स, नहाने वाले सीन के बाद होता था ये बड़ा फायदा
Zeenat Aman अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रही हैं। यहां तक कि आज के जमाने में भी जीनत की ब्यूटी और स्टाइल स्टेटमेंट में कोई बदलाव नहीं ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कभी एक दौर ऐसा था, जब महिलाओं का वहां काम करना गलत माना जाता था। जब वक्त बदला, तो लेडीज भी फिल्म का अहम हिस्सा बनने लगीं। महिलाओं को फिल्मों में लिया जरूर जाने लगा, लेकिन उनका हर तरह का रोल सूट या साड़ी में ही सीमित होता था।
एक ऐसे वक्त में जब लेडीज पर अपने हुस्न को दिखाने पर पाबंदी थी, तब जीनत अमान (Zeenat Aman) ने इन जंजीरों को तोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री में बोल्डनेस की नई परिभाषा लिखी। 70-80 के जमाने की इस खूबसूरत अदाकारा ने फिल्मों में अपने डांस और हुस्न का जलवा दिखाकर दूसरी एक्ट्रेस के मुकाबले अपनी अलग पहचान बनाई, जिसके लिए वह आज भी जानी जाती हैं।।
अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेस थीं जीनत अमान
जीनत अमान अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थीं। वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। जीनत की एंट्री बॉलीवुड में उस वक्त हुई, जब एक्ट्रेस ज्यादातर सूट और साड़ी पहन रोमांस करती थीं। लेकिन जीनत अमान ने अपनी एंट्री से सिनेमा की हवा बदल दी। उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

अधिकतर फिल्मों में दिए नहाने वाले सीन
जीनत अमान ने फिल्मों में अपना हुस्न का जलवा दिखाया है। वह उस दौर में भी वेस्टर्न ड्रेस और बिकनी में नजर आती थीं। फिल्मों में बोल्ड सीन देने वालीं जीनत अमान को अक्सर किसी न किसी गाने में नहाते हुए जरूर देखा गया है।
खबरें और भी
इन गानों में नहाईं जीनत अमान
पुकार फिल्म के 'समंदर में नहाके और भी नमकीन हो गई हो...'में जीनत ने व्हाइट ड्रेस में समंदर में नहाते हुए बोल्ड सीन दिए थे। अजनबी फिल्म में 'भीगी-भीगी रातों में', रोटी-कपड़ा और मकान में 'हाय-हाय ये मजबूरी' और सत्यम शिवम सुंदरम के 'भोर भए पनघट पे' में उन्हें ट्रांसपैरेंट साड़ी में झरने के नीचे नहाते दिखाया गया था।

इसलिए फिल्म में जीनत को नहलाते थे मेकर्स
गानों के साथ-साथ जीनत का कमसिन हसीना अवतार भी काफी पसंद किया गया। गुजरे जमाने की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को नहलाने के पीछे मेकर्स की एक बड़ी वजह छिपी होती थी, जिसका एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था।। जीनत ने बताया था कि फिल्मों में उनके नहाने वाले सीन से प्रोड्यूसर्स के घर में बारिश होती थी। पैसों की बारिश।
ऐसे बनी थीं 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' की रुपा
जीनत ने ये भी बताया कि वो 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' की रुपा कैसे बनी थीं। उन्होंने कहा था वो राज कपूर के साथ 'वकील बाबू' में काम कर रही थीं। तभी उन्हें पता चला कि वो 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' के लिए 'रुपा' की तलाश में हैं। रुपा का गेटअप कैसा होगा, इसकी जानकारी जीनत को हो चुकी थी। लिहाजा, एक्ट्रेस राज कपूर के सामने 'रुपा' बनकर आ गईं।
.jpg)
जीनत ने उस किरदार जैसा ही कपड़ा पहना था। चेहरे को जला हुआ दिखाने के लिए एक पोर्शन को टिश्यू से ढक दिया था। जीनत का जुनून देख राज कपूर ने उन्हें फिल्म के लिए साइन किया था। इस तरह से जीनत 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' की बोल्ड और मदहोश करने वाली हसीना बनी थीं।