Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच 2012 में क्यों हुई थी लड़ाई? जानें मामला

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 01:05 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख करने के कारण का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि किस तरह बॉलीवुड में परेशान होकर उन्होंने ...और पढ़ें

    Why there was a fight between Karan Johar and Priyanka Chopra in 2012, know the matter, VIA INSTAGRAM
    Why there was a fight between Karan Johar and Priyanka Chopra in 2012, know the matter, VIA INSTAGRAM

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में बॉलीवुड में उनके साथ हुए बर्ताव को लेकर किए गए खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ये बताया कि बॉलीवुड में उन्हें बायकॉट किया जा रहा था।

    प्रियंका ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं दिया जा रहा था ऐसे में उन्होंने करियर के पीक पर हॉलीवुड का रुख किया। उनके इस खुलासे के बाद कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रियंका के सपोर्ट में आगे आए। कंगना रनोट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के साथ ये सब करण जौहर ने किया है।

    कंगना के ट्वीट के बाद करण और प्रियंका के बीच हुई अनबन की यादें ताजा हो गयी हैं। हालांकि, कुछ साल बाद 2018 में प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो में भी पहुंची थीं। 

    करण के खिलाफ प्रियंका के दोस्त ने कही थी ये बात

    2012 में प्रियंका चोपड़ा और शाह रुख खान के बीच नजदीकियों की खबरें आयी थीं। उस समय मुंबई मिरर में एक रिपोर्ट आयी थी, जिसमें दावा किया गया था कि एक पार्टी में प्रियंका के खिलाफ बैक बिचिंग हुई थी।

    इस रिपोर्ट में प्रियंका के एक दोस्त के हवाले से बताया गया था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड के एक पॉवरफुल डायरेक्टर ने मीन कमेंट किया गया था। बाद में करण जौहर ने ट्विटर पर बिना किसी का नाम लिये लिखा था- 'दोस्तों के पीछे छुपना और उनकी पीआर मशीनरी का इस्तेमाल करना, वो भी इसलिए ताकि खबरों में जगह मिले। ये और कुछ नहीं, बल्कि कमजोर साबित करता है। कुछ लोगों को उठकर कॉफी स्मेल करने की जरूरत है। ज्यादा देर हो जाए, इससे पहले रियलिटी चेक की जरूरत है। अच्छाई से पंगा मत लो।'

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के कमेंट पर नहीं किया रिएक्ट

    इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के कमेंट पर कोई रिएक्ट नहीं किया। बाद में करण ने सभी के सामने ये बताया था कि वो प्रियंका पर बुरी तरह बरसे थे। उन्होंने बताया था मैंने प्रियंका को फोन किया और कहा था, 'मैं फोन पिक किया और प्रेशर कुकर की तरह रिएक्ट किया। फिर मैंने महसूस किया कि ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। मैंने उन्हें फोन किया और वे 40 साल की होने जा थीं। मेरा उनके साथ शानदार इमोशनल बॉन्ड है। मैंने प्रियंका चोपड़ा संग अच्छे मोमेंट्स शेयर किए हैं। क्योंकि मैं उनसे बड़ा हूं, तो मैंने मैच्योर होने का फैसला किया।'

    इसके कुछ समय बाद सितंबर में करण जौहर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'अब मैं कह सकता हूं कि अब प्रियंका और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। प्रियंका और मेरे बीच प्रोफेशनली और पर्सनली काफी अच्छा रिलेशन रहा है और मैं चाहता हूं वो वैसा ही चले।'