यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti And Raghav: क्या पति की तरह पॉलिटिक्स में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Parineeti And Raghav परिणीति चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थी। जहां उनसे उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई सवाल किए गए । इस बीच उनसे राजनीति ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने तीन महीने पहले राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। कुछ टाइम ससुराल में बिताने के बाद अब एक्ट्रेस फिर से अपने काम पर लौट चुकी हैं।
हाल ही में परिणीति एक इवेंट में शामिल हुई थी। जहां उनसे उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई सवाल किए गए। इस बीच उनसे राजनीति में एंट्री करने को लेकर भी एक सवाल किया गया।
यह भी पढ़ें- जिम में पसीना बहा रही हैं Parineeti Chopra, फिल्म Chamkila के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन
क्या राजनीति में आएंगी परिणीति चोपड़ा
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस से जब उनकी राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। परिणीति ने कहा कि उनके पति राघव को बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और उन्हें राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि, उनके फैंस उन्हें राजनीति में आते हुए नहीं देख पाएंगे।
.jpg)
आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, हम दोनों पब्लिक लाइफ में हैं, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि हमें पूरे देश से इतना प्यार मिलेगा। मुझे लगता है कि अगर आप सही इंसान के साथ हैं तो शादीशुदा जिंदगी सबसे अच्छी होती है।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती दिखाई दी थी। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया है और अब वह इसे घटा रही हैं। परिणीति चोपड़ा जल्द फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra को ससुराल में मिला खास तोहफा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर जाहिर की अपनी खुशी
इसके उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था। बता दें, परिणीति चोपड़ा 'चमकीला' में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। जहां दिलजीत अमर सिंह 'चमकीला' का किरदार निभाएंगे तो वहीं परिणीति उनकी पत्नी अमरजोत का रोल अदा करती दिखाई देंगी। ये जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगाी।