Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'किसी को मुर्ख...' Kangana Ranaut ने महिलाओं को दिया खास मैसेज, Women's Day पर 'क्वीन' ने कही दिल की बात

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 06:37 PM (IST)

    Kangana Ranaut On Women's Day: कंगना रनौत ने विमेंस डे पर महिलाओं से अपने दिल की बात कही और उन्हें एक खास सलाह भी दी। ...और पढ़ें

    विमेंस डे पर कंगना रनौत ने दिया खास मैसेज

    विमेंस डे पर कंगना रनौत ने दिया खास मैसेज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर विमेंस डे विश करते हुए कहा कि औरत होना 'सुपरपावर' है। 'क्वीन' एक्ट्रेस, जो अपने विचारों को लेकर काफी बेबाक हैं, ने सभी औरतों को अपनी पावर्स के बारे में पता होने और उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना सीखने की सलाह दी।

    कंगना ने महिलाओं को दी ये सलाह

    अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महिलाओं की ताकत और व्यक्तित्व को दर्शाते हुए एक लंबा नोट पोस्ट किया, “हर दिन आपका दिन है। महिला होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को जानें और समझें कि उन्हें अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करना है और कभी भी अपने खिलाफ नहीं। उदार होने पर कभी पछतावा न करें, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है लेकिन यह वहां से नहीं हो सकता है जहां आप उम्मीद करते हैं, इसलिए चलते रहें, मूर्ख बनने की परवाह न करें, हमेशा आशा करें कि आप कभी किसी को बेवकूफ नहीं बनाएंगे या लोगों या स्थितियों का फायदा नहीं उठाएंगे'। 

    kangana

    'क्वीन' ने आगे लिखा, 'खुशी की कुंजी यह है कि आप अपने काम, अपने परिवार, अपने दोस्तों को सब कुछ दें लेकिन याद रखें कि जो आप चाहते हैं वह किसी के पास नहीं है, आप केवल आभार चाहते हैं और केवल आप ही खुद को उससे भर सकते हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें चुनें जिन्होंने आपको चुना'।

    यह भी पढ़ें- 'धुरंधर जैसी फिल्में...', बैन-बॉयकॉट ट्रेंड पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान- माहौल में कड़वाहट ना आ जाए

    करीना ने दिया खास मैसेज

    कंगना रनौत के साथ ही करीना कपूर खान ने भी इंटरनेशनल विमेंस डे पर हिम्मत देने वाले मैसेज शेयर किए, जिसमें महिलाओं को अपनी ताकत, आजादी और खुद से प्यार करने के लिए हिम्मत देने की बात कही। करीना ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'सभी महिलाएं कभी ना भूलें, अपनी जिंदगी के हर में कहें- मैं अपनी फेवरेट हूं, हैप्पी विमेंस डे लेडीज'।

    खबरें और भी

    kangana (3)

    कंगना का वर्कफ्रंट

    प्रोफेशनल फ्रंट पर, कंगना पिछली बार इमरजेंसी में नजर आई थीं, जो 17 जनवरी, 2025 को सिनेमा लवर्स के बीच पहुंची थी।अब कंगना ने पॉलिटिक्स की तरफ अपना करियर शिफ्ट कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी की मेंबर के तौर पर, वह अभी मंडी, हिमाचल प्रदेश से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये लायक नहीं,' Kriti Sanon को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यामी गौतम को लेकर इंटरनेट पर छिड़ गई बहस