Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wonka Trailer: टिमोथी की फिल्म 'वोंका' का ट्रेलर रिलीज, दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट मेकर बनने की कहानी

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 01:37 PM (IST)

    Wonka Trailer टिमोथी शैलमेट ने ड्यून फिल्म से दुनियाभर में शोहरत बटोरी थी। इस फिल्म ने 10 श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल किये थे जबकि ...और पढ़ें

    Wonka Movie Trailer Out Staring Dune Fame Timothee Chalamet. Photo- Instagram
    Wonka Movie Trailer Out Staring Dune Fame Timothee Chalamet. Photo- Instagram

    HighLights

    1. टिमोथी शैलमेट की 'ड्यून' ने दुनियाभर में की था शानदार कमाई
    2. फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल हो चुके हैं टिमोथी
    3. इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है 'वोंका'

    नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड में छोटी सी उम्र में अपने काम से धाक जमाने वाले टिमोथी शैलमेट (Timothee Chalamet) की नई फिल्म आ रही है। 'वोंका' शीर्षक वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 15 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

    पॉल किंग द्वारा निर्देशित फिल्म में टिमोथी ने दुनिया के सबसे बड़े आविष्कारक, जादूगर और चॉकलेट मेकर कहलाने वाले विली वोंका (Willy Wonka) का किरदार निभाया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब वोंका के ऊपर फिल्म बनी हो, इससे पहले भी उनकी जिंदगी पर कुछ फिल्में बन चुकी हैं। 1964 में आए नॉवल चार्ली एंड द चॉकलेट से वोंका फेमस हुए थे। इस उपन्यास को रोनाल्ड डहल ने लिखा था।

    यांग वोंका के तौर पर दिखेंगे टिमोथी

    फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि विली वोंका के जीवन पर बनी यह फिल्म बाकियों से अलग है। दरअसल, इस फिल्म में टिमोथी ने यंग वोंका का किरदार निभाया है, जिसे कोई नहीं जानता था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वोंका के चॉकलेट बनाने के हुनर से कई लोग उससे चिढ़ते हैं, लेकिन वह तो अपनी ही दुनिया में मस्त है।

    उसका सपना है कि वह खुद की चॉकलेट शॉप खोले, लेकिन उसके इस काम में कई लोग अड़चन पैदा करने लगते हैं। फिर भी वह हिम्मत नहीं हारता और अपने सपने को पूरा करने में जुटा रहता है। फिल्म में टिमोथी के अलावा ओलिविया कोलमैन, कीगन माइकल की, सैली हॉकिन्स और रोवन एटकिंसन जैसे बड़े एक्टर्स भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

    खबरें और भी

    कौन हैं टिमोथी शैलेमेट?

    27 साल के टिमोथी शैलमेट अमेरिकन-फ्रेंच एक्टर हैं। उनकी सबसे चर्चित फिल्म 2021 में आयी ड्यून है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। अब वो इसके सीक्वल में नजर आएंगे, जो इसी साल रिलीज होने वाला है। 2018 में शैलमेट हॉलीवुड एंटरटेनमेंट के लिए फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में शुमार हुए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Timothée Chalamet (@tchalamet)

    वाइल्डर और जॉनी डेप भी निभा चुके किरदार

    इससे पहले विली वोंका की जिंदगी पर बनी अन्य दो फिल्में भी खूब चर्चा में रही थीं। पहली फिल्म साल 1971 में आई विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री थी। इसमें जीन वाइल्डर ने वोंका की भूमिका अदा की थी।

    दूसरी फिल्म साल 2005 में आई चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री थी, जिसमें जॉनी डेप ने मुख्य किरदार निभाया। लिहाजा, टिमोथी की इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। भले ये अलग-अलग समय की कहानियां हों, लेकिन किरदार तो एक ही है। ऐसे में टिमोथी के रोल की तुलना इन दोनों एक्टर्स के द्वारा निभाए गए किरदार से जरूर की जाएगी।