Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Mental Health Day 2022: ऋतिक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स ने डिप्रेशन के साथ अपनी लड़ाई पर खुलकर की बात

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 07:48 AM (IST)

    World Mental Health Day 2022 इलियाना डिक्रूज ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। इन्होंने बताया ...और पढ़ें

    World Mental Health Day 2022, Hrithik roshan
    World Mental Health Day 2022, Hrithik roshan

    नई दिल्ली, जेएनएन। World Mental Health Day 2022: बॉलीवुड सेलेब्स हर विषय को लेकर काफी मुखर रहे हैं। इसमें से एक टॉपिक है मेंटल हेल्थ, तो विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 पर हम आज बात करते हैं उन बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की जिन्होंने इस समस्या पर खुल कर अपना पक्ष रखा और लोगों को भी इस बारे में सामने आकर बात करने के लिए प्रेरित किया।

    इलियाना डिक्रूज

    कुछ समय पहले ही इलियाना ने बताया कि उन्हें बॉडी डिस्मॉर्फिया के साथ-साथ डिप्रेशन भी है। इसका कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। लोग उनके बॉडी टाइप को लेकर बुरी तरह ट्रोल करते हैं। इलियाना ने इसके लिए प्रोफेशनल की हेल्प ली और लोगों से अपील की कि अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो सामने आइए और इसके बार में बात कीजिए।

    ऋतिक रोशन

    विक्रम वेधा फेम स्टार भी अपने जीवन में भयंकर अवसाद से गुजर चुके हैं। इस फेज में उनका काफी वजन भी बढ़ गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स की मदद ली और आज अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं। उन्होंने यही कहा कि इसे अपने लिए शर्म की तरह मत देखिए। ऋतिक  मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए #everydayHeroes अभियान का हिस्सा हैं।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा एंजाइटी की दवाएं लेती हैं और अक्सर इसके बारे में ट्वीट भी करती है। वह मानसिक बीमारी के बारे में अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करने और इससे होने वाली शर्म को दूर करने के लिए इसे अपना मिशन बनाना चाहती है। अनुष्का ने परिवार के सदस्यों को देखा है जो अवसाद से गुजरते थे और इस बारे में बात नहीं करते थे। अभिनेत्री का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य को सामान्य बनाना और इसके बारे में खुलकर बात करना ही सही रास्ता है।

    खबरें और भी

    करण जौहर

    कॉफी विद करण के होस्ट स्क्रीन पर इतनी शानदार प्रेजेंस दर्ज कराते हैं कि देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि उन्हें कुछ समय पहले ही डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ा था। उनका कहना है कि इस बीमारी से तभी निजात मिल सकती है जब इसके बारे में बात की जाए।

    यो यो हनी सिंह

    बेहद सफल रैपर यो यो हनी सिंह अपने स्वैग के लिए काफी पॉपुलर हैं। इतने हिट गाने देने वाला यह रैपर स्क्रीन से काफी समय के लिए गायब हो गया था। बाद में पता चला कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था जिसका वो इलाज करा रहे थे। उन्होंने ई-टाइम्स से कहा कि वो वक्त बहुत भयानक था पर सही इलाज ने मुझे इससे निकले में काफी मदद की।