Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Television Day 2022: शाह रुख से लेकर इरफान खान-विद्या बालन तक ने टीवी शोज में नजर आ चुके हैं ये सितारे

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 05:23 PM (IST)

    World Television Day 2022 टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इन अभिनेता आज बॉलीवुड के सबसे बड़े आइकन बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस खास दिन पर ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan to Irrfan Khan Vidya Balan From these stars have start their career with TV shows.
    Shah Rukh Khan to Irrfan Khan Vidya Balan From these stars have start their career with TV shows.

    नई दिल्ली, जेएनएन। World Television Day 2022: हर साल 21 नवंबर को विश्व टीवी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को लोगों के जीवन में टीवी के महत्व और प्रभाव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है, क्योंकि टीवी के आने के बाद दुनिया भर में कई चीजें तेजी से बदल गई थी। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो टीवी इंडस्ट्री में अच्छा-खास नाम कमाने के बाद, जिन्होंने अपना रुख बॉलीवुड की ओर मोड़ दिया। आइए टीवी से अपना करियर शुरू करने वाले मशहूर बॉलीवुड सेलेब्स के सफर में एक नजर डालते हैं।

    शाह रुख खान

    आज के वक्त में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले किंग खान कभी छोटे पर्दे पर लोगों का मनोरंजन किया करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आई टीवी शो फौजी से की थी और इसी साल उन्होंने सर्कस शो में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  

    इरफान खान

    इरफान खान को मझे हुए कलाकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म सलाम बॉम्बे सी की। इसके बाद दिवंगत कलाकार ने 1992 में आए टीवी शो चाणक्य और महाभारत जैसे कई ऐतिहासिक नाटकों में काम किया है।

    सुशांत सिंह राजपूत

    पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो से की थी, जिसके बाद उन्होंने पवित्र रिश्ता में बतौर लीड एक्टर काम किया। जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। बताया जाता है कि सुशांत ने इसके बाद हिंदी सिनेमा आने की कोशिशें शुरू कर दी थी और उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म कोई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने केदारनाथ, पीके, छिछोरे जैसी शानदार फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।  

    खबरें और भी

    विद्या बालन

    विद्या बालन ने साल 1995 में दूरदर्शन पर आए टीवी शो हम पांच में अभिनय किया था। इस शो में उन्होंने राधिका माथुर की भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार, विद्या ने इस शो से पहले बंगाली फिल्म भालो थेको में भी काम किया था। उन्होंने साल 2005 में सैफ अली खान की फिल्म परिणीता से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  

    यामी गौतम

    एक्ट्रेस यामी गौतम ने चांद के पार चलो टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की है। इसके बाद उन्होंने सीआईडी जैसी क्राइंम शो में भी काम किया है। यामी गौतम ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर की है।

    आयुष्मान खुराना

    लीक से हटकर अलग विषयों पर काम करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने करियर का आगाज बतौर आरजे से किया है। इसके बाद उन्होंने एमटीवी के शो रोडीज, कयामत, एक थी राजकुमारी जैसे शो में भी काम किया है। कई टीवी शोज में काम करने के बाद आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में आई शूजीत सरकार की फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में एंट्री की है। वो जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म एन एक्शन हीरो में नजर आने वाले हैं।

    मौनी रॉय

    मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो से की थी, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान टीवी शो नागिन से मिली। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाल ही में उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ देखा गया था।

    मृणाल ठाकुर

    मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2012 में  स्टार प्लस के एक शो से की थी, लेकिन उन्हें पहचान कुमकुम भाग्य से मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम बाटला हाउस से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने अभिनेता की पत्नी और पत्रकार की भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्हें फिल्म सीता रामम में देखा गया है, जिसमें उन्होंने दुलकर सलमान के साथ मुख्य भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें: Allu Arjun Daughter Birthday: अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा के छठे बर्थडे पर खास वीडियो शेयर कर बर्थ किया विश