Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में Shah Rukh Khan ने 'झूमे जो पठान' पर दी शानदार परफॉर्मेंस, SRK का लुक देख हैरान लोग

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 10:27 AM (GMT+05:30)

    WPL 2024 सिनेमा के बादशाह शाह रुख खान ने वुमन प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए एक शानदार परफॉर्मेंस दी। यूनिक लुक के साथ उन् ...और पढ़ें

    वुमन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में नाचे शाह रुख खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    वुमन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में नाचे शाह रुख खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शाह रुख ने वुमन प्रीमियर लीग में दी परफॉर्मेंस
    2. ओपनिंग सेरेमनी में 'झूमे जो पठान' पर SRK ने किया डांस
    3. शाह रुख खान के ऑल ब्लैक लुक ने भी खींचा ध्यान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Women's Premier League 2024 Opening Ceremony: 23 फरवरी 2024 को वुमन प्रीमियर लीग (WPL 2024) की शुरुआत बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू हुई। इस सेरेमनी का आगाज बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने किया, वो भी शानदार अंदाज में।

    शाह रुख खान ने WPL 2024 का आगाज शानदार परफॉर्मेंस के साथ किया। कप्तानों के साथ सिग्नेचर पोज देने से लेकर 'पठान' (Pathaan) के गाने पर दमदार डांस तक, अभिनेता ने प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में चार-चांद लगा दिया।

    झूमे जो पठान पर नाचे शाह रुख खान

    शाह रुख खान ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत 'पठान' के धांसू डायलॉग के साथ की। उन्होंने स्वैग अंदाज में कहा, "अगर पार्टी पठान के घर पर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही और नाचेगा, नचाएगा और झूमेगा।"  इसके बाद शाह रुख ने 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' और 'जवान' के गाने 'छैया छैया' पर दमदार डांस किया। SRK के एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने दर्शक दीर्घा में बैठे ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा संग सच में था Shah Rukh Khan का अफेयर? एक्टर के इस करीबी दोस्त ने असलियत से उठाया पर्दा

    शाह रुख खान का लुक देख हैरान हुए लोग

    शाह रुख खान का हालिया लुक देख कोई नहीं कहेगा कि वह 58 साल के हैं। SRK की मैनेजर पूजा ददलाली (Pooja Dadlani) ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का WPL 2024 का लुक शेयर किया। अभिनेता की तस्वीरें देखते ही लोग हैरान रह गए और कहने लगे कि वह 25 और 30 साल के लग रहे हैं। अभिनेता ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था और गोल्डन स्टार्स वाली बेल्ट लगाई थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)

    लॉन्ग हेयर, काला चश्मा और धांसू पर्सनैलिटी देख SRK के चाहने वाले अपना दिल हार गए। एक यूजर ने कहा, "नाम- शाह रुख खान, उम्र- 30 साल।" एक ने कहा, "रिवर्स एजिंग।" एक यूजर ने कमेंट किया, "उफ्फ्फ, माशाल्लाह सर।" इसके अलावा पूरा कमेंट बॉक्स 'किंग' के कमेंट से फुल हो गया है। 

    यह भी पढ़ें- किसी शाही महल से कम नहीं है Gauri Khan का रेस्तरां Torii, वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक