विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेखक आपको हीरो बनाता है, फिर चाहे आप विलेन ही क्यों न हों: अनिल कपूर

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 30 Jul 2023 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Jul 2023 06:44 AM (GMT+05:30)

कम ही कलाकार ऐसे हैं जो निगेटिव भूमिकाओं में भी हीरो जैसी प्रसिद्धी पाते हैं। अनिल कपूर भी उन्हीं कलाकारों ...और पढ़ें

एनिमल फिल्म में रणबीर के पिता के रोल में होंगे अनिल।
एनिमल फिल्म में रणबीर के पिता के रोल में होंगे अनिल।

HighLights

  1. एनिमल फिल्म में रणबीर के पिता के रोल में होंगे अनिल कपूर
  2. कई बार निगेटिव किरादरों के लिए भी दमदार एंट्री सीन डिजाइन किए जाते हैं - अनिल कपूर

कम ही कलाकार ऐसे हैं जो निगेटिव भूमिकाओं में भी हीरो जैसी प्रसिद्धी पाते हैं। अनिल कपूर भी उन्हीं कलाकारों में से हैं, जिन्हें द नाइट मैनेजर वेब सीरीज में नकारात्मक भूमिका में भी पसंद किया गया। अनिल इसका श्रेय खुद नहीं लेते हैं, बल्कि वह इसका श्रेय लेखकों को देते हैं।

दैनिक जागरण से बातचीत में अनिल कहते हैं कि कलाकार तभी कुछ कर पाएगा, जब उसके लिए जो लिखा गया है, वह कमाल का होगा। सब कुछ लिखने पर निर्भर करता है। अब जैसे द नाइट मैनेजर वेब सीरीज मैं जिन दृश्यों में था, उसमें तो स्क्रीन पर नजर आ ही रहा था। लेकिन लेखक ने मेरे लिए उन दृश्यों में भी जगह रखी थी, जिसमें मैं नहीं था, लेकिन मेरे किरदार का जिक्र होता था। 

बाकी सीन में आपकी एंट्री भी काफी लाइमलाइट दिला देती है। कई बार निगेटिव किरादरों के लिए भी दमदार एंट्री सीन डिजाइन किए जाते हैं। लेखक ही है,जो किसी भी किरदार को विलेन होते हुए भी हीरो बना सकता है। लेखक की लिखी लाइनों को कौन सा कलाकार बोल रहा है,वह फिर प्राथमिकता नहीं रह जाती है। बाकी बातें बाद में आती हैं कि आप किस तरह के कलाकार हैं या आपने अतीत में क्या काम किया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।