Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों का वो गाना जिसका हीरो था 'खलनायक', 53 सालों से है 'यारों की यारी' की नंबर-1 कव्वाली

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:07 AM (IST)

    सिनेमा ने 53 साल पहले दोस्ती की मिसाल देने वाला एक ऐसा गाना (Most Popular Friendship Song) बनाया जिसका खुमार आज भी कम नहीं पड़ा है। ...और पढ़ें

    यारों की यारी दिखाने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    यारों की यारी दिखाने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा ने दोस्ती पर कई यादगार गाने दिए हैं जो साल-दर-साल भी कल्ट बने हुए हैं। इन्हीं में से एक गाना 53 साल पहले आया था जो आज दोस्ती का सबसे बड़ा एंथम (Best Friendship Song) बन गया है।

    यह एक कव्वाली गीत था, जो किसी हीरो नहीं बल्कि खलनायक पर फिल्माया गया था। उर्दू में लिखे गए कल्ट क्लासिक गीत के बोल, सिंगर की बुलंद आवाज और खलनायक के डांस ने इस कव्वाली को हमेशा-हमेशा के लिए अमर बना दिया। 

    53 सालों से है दोस्ती का बेस्ट एंथम

    यह कव्वाली सच्ची दोस्ती और वफादारी की मिसाल देती है। 70 के दशक में बना ये गीत आज भी हर पीढ़ी के दिलों में अपनी खास जगह रखता है। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'जंजीर' का गाना 'यारी है ईमान मेरा यार' (Yaari Hai Imaan Mera Yaar Song) है।

    Yaari Hai Imaan Mera Yaar

    प्राण ने कव्वाली में भरी थी जान

    इस कव्वाली को सिनेमा के सबसे खूंखार खलनायकों में शुमार प्राण (Pran) पर फिल्माया गया था। जंजीर में वह जुए का अड्डा चलाने वाले शेर खान की भूमिका में होते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में अमिताभ बच्चन से लड़ाई के बाद शेर खान यानी प्राण को उनके प्रति सम्मान भी महसूस होने लगता है और फिर दोनों दोस्त बन जाते हैं। दोस्ती के बाद ही यह कव्वाली आती है।

    खबरें और भी

    प्राण का अंदाज और मन्ना डे की आवाज ने लूटी महफिल

    इस कव्वाली को मन्ना डे की बुलंद आवाज ने और भी खूबसूरत बना दिया। गान के बोल गुलशन बावरा ने लिखे जबकि गाने की धुन आनंद-कल्याण ने तैयार किए थे। जिस तरह गाने के बोल, धुन और आवाज छा गई, उसी तरह लाल दाढ़ी, पठानी कुर्ता और अफगानी अंदाज में प्राण ने भी सबका दिल जीत लिया।

     

    'यारी है ईमान मेरा यार' को बने 53 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस गीत की दीवानगी खत्म नहीं हुई है। आज भी लोग अपने यारों के लिए यह गीत गुनगुनाते हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री' की स्पीच से बना Cult Song... अमिताभ बच्चन की मस्ती और किशोर कुमार की आवाज ने कर दिया अमर

    यह भी पढ़ें- पहले ठुकराया, फिर गुस्से में Lata Mangeshkar ने गाया था ये कालजयी गाना; स्टूडियो में डायरेक्टर की थी नो-एंट्री