Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yaariyan 2 Song: 'सौरे घर' पर दिव्या खोसला ने किया जबरदस्त डांस, 'यारियां 2' के पहले गाने के फैन हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 05:19 PM (IST)

    Yaariyan 2 Saure Ghar Song दिव्या खोसला मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की फिल्म यारियां 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह मूवी यार ...और पढ़ें

    Divya Khosla Kumar and Meezaan Jafri from Yaariyan 2
    Divya Khosla Kumar and Meezaan Jafri from Yaariyan 2

    HighLights

    1. अक्टूबर में रिलीज हो रही है फिल्म यारियां 2
    2. दिव्या खोसला, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की बॉन्डिंग पर आधारित है फिल्म
    3. फिल्म का पहला गाना 'सौरे घर' हुआ रिलीज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yaariyan 2 First Song Saure Ghar: दिव्या खोसला एक बार फिर अपने फैंस को क्रेजी डांस नंबर्स के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'यारियां 2' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जो कि अक्टूबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक धमाकेदार पोस्टर और पहले गाने 'सौरे घर' के टीजर के बाद मेकर्स ने इस गाने का पूरा वीडियो रिलीज कर दिया है।

    रिलीज हुआ 'सौरे घर'

    राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'यारियां 2' में दिव्या खोसला, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी मेन कास्ट में हैं। जहां पहली फिल्म दोस्ती, कॉलेजी रोमांस और कॉलेज को टूटने से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टूडेंट्स के साथ कॉम्पटीशन पर आधारित थी, वहीं 'यारियां 2' तीन कजिन्स की स्टोरी है, जो भाई-बहन होने के साथ ही एक दूसरे के पक्के दोस्त भी हैं। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद अब पहला गाना भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

    यह वेडिंग एल्बम सॉन्ग है। गाने में दिव्या खोसला को दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है, जो अपने कजिन्स और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ डांस कर रही हैं। गाने के लिरिक्स हैं, ''मैं सौरे घर नहीं जाना।''

    कब रिलीज हो रही 'यारियां 2'

    फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही टैगलाइन रिवील की गई थी 'कजिन्स बाय ब्लड, फ्रेंड्स बाय च्वाइस।' इस टैगलाइन से कहानी पहले पार्ट से काफी अलग होती लग रही है।

    'यारियां 2' की पूरी स्टार कास्ट

    फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर नजर आएंगे। बता दें कि दिव्या खोसला एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 2014 में रिलीज हुई 'यारियां' डायरेक्ट की थी, जो कि निर्देशक के तौर पर उनकी पहली मूवी थी।

    खबरें और भी