विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा के बाद यामी गौतम ने दिया बेटे को खास नाम, भगवान विष्णु से जुड़ा है इसका अर्थ

Published: Mon, 20 May 2024 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2024 01:15 PM (IST)

बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर शादी के तीन साल बाद पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में दोनों सातवें आसमान ...और पढ़ें

अनुष्का शर्मा के बाद यामी गौतम ने दिया बेटे को खास नाम, (X Image)
अनुष्का शर्मा के बाद यामी गौतम ने दिया बेटे को खास नाम, (X Image)

HighLights

  1. खूबसूरत है यामी के बेटे का नाम
  2. भगवान विष्णु से जुड़ा है नाम
  3. क्या है वेदविद का मतलब ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल भी पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही कपल ने अपने बच्चे का नाम भी बता दिया है, जिसका मतलब बेहद खास है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय कोहली की तरह इस स्टार किड का नाम भी चर्चा बटोर रहा है।

यामी गौतम और आदित्य धर एक बेटे के माता- पिता बने हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड है।

यह भी पढ़ें- Yami Gautam Baby: माता-पिता बने यामी गौतम और आदित्य धर, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

खूबसूरत है यामी के बेटे का नाम

यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने अनाउंसमेंट पोस्ट में खुलासा किया कि उनके बेटे ने बेहद खास दिन अक्षय तृतीया पर जन्म लिया है। इस हिसाब ने एक्ट्रेस ने 10 मई को बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, कपल ने इस खुशखबरी को 10 दिनों बाद आज 20 मई को शेयर किया है। इसके साथ ही यामी गौतम और आदित्य धर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को वेदविद (Vedavid) नाम दिया है।

भगवान विष्णु से जुड़ा है नाम

यामी गौतम के पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे का नाम खींच रहा है। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की सोशल मीडिया पर उनके बेटे का नाम वायरल होने लगा। यामी और आदित्य ने अपने बेटे को बेहद खास नाम दिया है, जिसका कनेक्शन भगवान विष्णु से है।

क्या है 'वेदविद' का मतलब ?

यामी गौतम और आदित्य धर के नन्हे राजकुमार का नाम वेदविद संस्कृत से लिया गया है। ये नाम वेदा और विद से मिलकर बना है, जो एक संस्कृत नाम है। वेदविद नाम का मतलब होता 'वेदों को जानने वाला'। ये भगवान विष्णु का भी एक नाम है।

यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद Yami Gautam लेंगी बॉलीवुड से ब्रेक, एक्ट्रेस ने बताया- डिलीवरी के बाद क्या है प्लान

शादी के 3 साल बाद बने पेरेंट्स

यामी गौतम और आदित्य धर ने साल 2021 में शादी की थी। कपल ने कोविड-19 के दौरान मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश में परिवार के बीच शादी की थी। यामी गौतम और आदित्य धर ने शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों का रोमांस फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान शुरू हुआ था। इस फिल्म में यामी फीमेल लीड में थीं। वहीं, आदित्य धर ने इसे डायरेक्ट किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।