Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nayyi Navelli OTT: Haq के बाद 'नई नवेली' बनकर डराएंगी Yami Gautam, किस ओटीटी पर आ रही हॉरर फिल्म?

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

    प्राइम वीडियो ने 2026 की स्ट्रीमिंग डेट्स घोषित की हैं, जिसमें यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी भी शामिल है। आनंद एल राय द्वारा निर्मित और बालाजी मोहन निर्देश ...और पढ़ें

    हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगी यामी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगी यामी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) के बाद दूसरे दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) ने साल 2026 के लिए अपनी स्ट्रीमिंग डेट्स लॉक कर ली हैं। कहानी कहने के अंदाज और सितारों के लिहाज से यह काफी दिलचस्प लग रही है।

    आनंद एल राय होंगे फिल्म के निर्माता

    एक इवेंट It Starts Here में एक साथ इसकी घोषणा की गई। इसमें ऋतिक रोशन के दो प्रोजेक्ट्स स्टॉर्म और मेस भी शामिल हैं। इसके अलावा यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी नई नवेली भी इसमें शामिल है। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और बालाजी मोहन इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं का एक हास्य मिश्रण होगा। इसमें यामी को एक 'क्रूर' अवतार में दिखाया जाएगा।

    WhatsApp Image 2026-03-19 at 4.20.45 PM

    यह भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर और यामी गौतम को दी सावधान रहने की चेतावनी, कहा- 'लोग उनसे जलते हैं इसलिए...'

    इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है जो सितारे जमीन पर, लापता लेडीज और हीरामंडी द डायमंड बाजार में काम कर चुके हैं। वह नखरेवाली के बाद आनंद संग दूसरी फिल्म नई नवेली कर रहे हैं।

    पोस्ट प्रोडक्शन पर चल रहा है काम

    फिल्म की स्क्रिप्ट कंप्लीट हो गई है और अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। नई नवेली की रिलीज डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन थिएटर रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यामी इससे पहले इमरान हाशमी के साथ हक में नजर आई थीं।

    Yami (11)

    बता दें कि यामी गौतम के लिए ये जॉनर एकदम नया नहीं होगा। इससे पहले वो साल 2021 में आई फिल्म भूत पुलिस में काम कर चुकी हैं। इस मूवी में उनके साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिज नजर आए थे। उनकी लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म फिल्म साल 2025 में प्रतीक गांधी के साथ आई धूम धाम थी।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- Dhurandhar:The Revenge में यामी गौतम के किरदार से उठा पर्दा, रणवीर सिंह उर्फ 'हमजा अली' पर भारी पड़ेंगी हसीना?