Neflix पर आई इस बॉलीवुड फिल्म का फैन हुआ पाकिस्तान, 'धुरंधर' के बैन होने के बाद गूंजी 'हक' की आवाज
एक तरफ धुरंधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान समेत गल्फ कंट्रीज में बैन कर दी गई, दूसरी तरफ एक बॉलीवुड फिल्म को पाकिस्तान में इतना पसंद किया जा रहा है कि पाक स ...और पढ़ें

पाकिस्तान में इस बॉलीवुड फिल्म की हो रही तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी धुरंधर (Dhurandhar) सफलता के बावजूद विवादों में घिरी रही। ल्यारी क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क से प्रेरित फिल्म को पाकिस्तान समेत गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया था। भले ही आदित्य धर की फिल्म पाकिस्तान में न देखी जाए, लेकिन एक फिल्म है जो इस वक्त पाक सेलिब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रही है।
भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन जब ओटीटी पर आई तो इसने ऑडियंस और सेलिब्रिटीज का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर समेत बॉलीवुड से जुड़े कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म और कास्ट की तारीफ की। हैरानगी की बात यह है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही हिंदी मूवी
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में यह फिल्म उस वक्त पसंद की जा रही है, जब धुरंधर को बैन किया गया है। भले ही आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पड़ोसी मुल्क में न पहुंच पाई हो, लेकिन उनकी पत्नी यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। जी हां, हम यहां हक (Haq Movie) की बात कर रहे हैं जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है।
पाकिस्तानी सेलेब्स को भा गई हक मूवी
हक मूवी नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है। फिल्म को पड़ोसी मुल्क में काफी पसंद किया जा रहा है। जाने-माने सेलिब्रिटीज भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर फाजिला काजी ने हक मूवी देख इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस फिल्म की इमोशनल गहराई बहुत ही दिल को छू लेने वाली है, यह मुझे रुला देती है। यामी गौतम, आप बिल्कुल शानदार थीं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यामी गौतम की Haq देख Karan Johar को क्यों हुआ अफसोस? बोले- 'मैं इतने सालों में किसी...'
हक देख एक्ट्रेस ने की पाकिस्तानी ड्रामा की बुराई!
फेम पाक एक्ट्रेस मरयम नूर ने भी हक की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हक को इंडियन हिंदू ने बनाया, फिर भी हमारे खुद के ड्रामों की तुलना में यह कुरान, फैमिली सिस्टम और तलाक को सही तरीके बताता है। हमारी इंडस्ट्री आज भी तलाक देने का गलत तरीका दिखाती है और दुख की बात है कि बहुत से लोग आज भी इसे फॉलो करते हैं। उन्होंने यह सालों पहले सीख लिया था तो हम अभी भी क्यों गुमराह कर रहे हैं? कपल्स को यह जरूर देखना चाहिए।"
इसके अलावा इकरा अजीज के पति यासीर हुसैन समेत कई लोगों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu को पसंद आई Haq, यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे