Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kriti Sanon बनीं 'बेस्ट एक्ट्रेस', नाराज हुए फैंस; अब यामी गौतम ने एक्ट्रेस के खिलाफ लाइक की रील तो मचा गदर!

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 07:38 PM (IST)

    कृति सेनन के बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी सवाल उठा रहे थे। हालांकि, अब आग में घी का काम यामी गौतम के एक लाइक ने कर ...और पढ़ें

    कृति सेनन के खिलाफ रील को यामी ने किया लाइक/ फोटो- Instagram

    कृति सेनन के खिलाफ रील को यामी ने किया लाइक/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों हुए 'जी सिने अवॉर्ड्स' में कृति सेनन को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक डिबेट शुरू हो गई थी। कई लोगों का मानना था कि कृति से ज्यादा इस अवॉर्ड की हकदार यामी गौतम हैं, जिनकी फिल्म 'हक' दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

    हालांकि, यह मामला शांत होता, उससे पहले ही यामी गौतम ने कुछ ऐसा कर दिया है कि कृति सेनन पर उठ रहे सवालों को हवा मिल गई है। यामी गौतम ने आखिर ऐसा क्या किया, जिससे इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    यामी गौतम ने लाइक की रील

    दोनों एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुई इस बहसबाजी को हवा तब मिली, जब 'हक' एक्ट्रेस यामी गौतम ने वह रील लाइक की, जिसमें कृति सेनन के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं। यामी गौतम ने इस वीडियो को लाइक किया है, यह बात फैंस ने नोटिस कर ली।

    यह भी पढ़ें- 'ये लायक नहीं,' Kriti Sanon को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यामी गौतम को लेकर इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

    दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तरफ कृति सेनन 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड जीतने के बाद शो ऑफ कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ यामी का इंटरव्यू है, जिसमें वह बोल रही हैं, "आप सारी कोशिशें करते हैं और फिर भी चीजें आपके फेवर में नहीं होतीं। इसलिए मैंने किसी भी तरह का वैलिडेशन लेना बंद कर दिया है। यह जरूरी है क्या कि अगर मुझे अवॉर्ड मिल रहा है, तभी मैं अच्छी एक्ट्रेस हूं वरना नहीं? ऐसा कुछ नहीं है।"

    खबरें और भी

    Video Credit- CulturalChaat

    यामी के लाइक के बाद दो हिस्सों में बंटे यूजर्स

    यामी गौतम के वीडियो को लाइक करने के बाद कुछ फैंस कृति सेनन को, तो कई 'हक' एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक सवाल है मेरा सबसे, अगर आदित्य धर की 'धुरंधर' इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर न हुई होती बॉक्स ऑफिस पर, तब भी क्या यहां पर लोग यामी गौतम जीत की हकदार हैं, यह लड़ाई लड़ रहे होते?"

    यमी गौतम

    yami gautam 1

    दूसरे यूजर ने लिखा, "इंडस्ट्री के इन बड़े लोगों ने 'धुरंधर' के हिट होने से पहले कभी यामी गौतम की परफॉर्मेंस को सराहा भी नहीं है, यहां तक कि आर्टिकल 370 को भी नहीं। जब धुरंधर हिट हुई, तो आलिया से लेकर श्रद्धा सबने उनकी सराहना करना शुरू कर दिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "चलो यह मान लिया कि यामी जीत की हकदार हैं, लेकिन इसमें कृति सेनन पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? कृति सेनन से कई अवॉर्ड्स छिने हैं, फाइनली वह कुछ जीती हैं।" एक और यूजर ने यामी को ट्रोल करते हुए लिखा, "कृति को बीच में क्यों लाना है, वह अपना काम कर रही हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'मैं फोकस नहीं कर पा रही...' Dhurandhar 2 देखने के बाद कैसा था Yami Gautam का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने सुनाया रिव्यू