Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Trailer: लो आ गई डेट! इस दिन रिलीज होगा Yami Gautam की 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 06:35 PM (IST)

    Article 370 Trailer Release Date अदाकारा यामी गौतम कुछ समय बाद फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में ब ...और पढ़ें

    जानिए किस दिन रिलीज होगा आर्टिकल 370 का ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)
    जानिए किस दिन रिलीज होगा आर्टिकल 370 का ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. जानिए कब रिलीज होगा आर्टिकल 370 का ट्रेलर
    2. यामी गौतम बड़े पर्दे पर करेंगे वापसी
    3. फिल्म में जवान एक्ट्रेस प्रियामणि भी अहम किरदार में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Trailer Release Date Announced: कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले फिल्म आर्टिकल 370 लेकर आ रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों से इस मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। 

    इस बीच आर्टिकल 370 के ट्रेलर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि इस फिल्म ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा। 

    जानिए किस दिन रिलीज होगा आर्टिकल 370 का ट्रेलर

    हाल ही में यामी गौतम स्टारर आर्टिकल 370 का टीजर वीडियो लॉन्च किया गया। जिसमें ये दिखाया गया है कि किस तरह से एक संविधान एक देश की धारणा के साथ आर्टिकल 370 को हटाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं कश्मीर के राजनेताओं ने सेक्शन 370 हटने से पहले किस तरह से घाटी की आर्थिक स्थित को दांव पर लगाए रखा।

    इस टीजर में फिल्मी की कहानी की पृष्ठभूमि की हल्की सी झलक दिखाई गई और इस काम को पूरा करने के लिए आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स की ओर से गुरुवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि 8 फरवरी यानी कल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

    इस अपडेट को जानने के बाद आर्टिकल 370 के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। यामी गौतम के बाद इस मूवी शाह रुख खान की फिल्म जवान से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री प्रियामणि अहम रोल अदा करती दिखेंगी। 

    खबरें और भी

    इस फिल्म से होगा आर्टिकल 370 का क्लैश

    यामी गौतम की आर्टिकल 370 को आने वाली 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिल्म को विद्युत जामवाल की अपकमिंग मूवी क्रैक से कड़ा मुकाबला मिलेगा। क्योंकि क्रैक भी 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

    ये भी पढ़ें- Article 370: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का गाना 'दुआ' फैंस को आया पसंद, बोले- फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते