यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी फिल्मों में किया काम, एक ने तो 8वें महीने में भी शूट की फिल्म
Actresses Shot For Films During Pregnancy फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी एलान ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Actresses Shot For Films During Pregnancy: यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी एलान किया था। इस मूवी के लिए अभिनेत्री ने कड़ी मेहनत और सबसे खास बात यह रही कि जब वह इसकी शूटिंग कर रही थीं तब भी वह प्रेग्नेंट थी।
इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में किया था। हालांकि इससे उनके काम पर या किरदार पर कोई फर्क नहीं पड़ा, जिसके चलते उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी। इस लिस्ट में बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग जारी रखी। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।
यह भी पढ़ें- Article 370 BTS Video: यामी गौतम ने बहाया जमकर पसीना, बिना रुके हर पल ऐसे किया खुद को किरदार के लिए तैयार
यामी गौतम
यामी गौतम ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि 'आर्टिकल 370' (Article 370) के एक्शन सीन्स और ट्रेनिंग शूट को उन्होंने प्रेगनेंसी से पहले ही शूट कर लिया था। इसके बाद को जो सीन रहा जिसमें ज्यादातर बात करना, बाहरी शॉट, सफर इस तरह की शूटिंग उनकी प्रेगनेंसी में हुई थी। इस जर्नी में पति आदित्य धर का सबसे बड़ा सपोर्ट मिला। यामी के लिए फिल्म के सेट पर बहुत सावधानियां बरती गई और डॉक्टरों का एक पैनल भी था। जो हमेशा यामी के आस पास रहता था।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग जारी रखी थी। एक्ट्रेस ने अपनी 9 महीने की प्रेग्नेंसी में एक नहीं बल्कि दो फिल्मों की शूटिंग की थी। पहली फिल्म 'रॉक रानी की प्रेम कहानी' और दूसरी फिल्म हॉलीवुड थी जिसका नाम है 'हार्ट ऑफ स्टोन'। इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस की बेबी बंप वाली फोटोज भी लीक हुई थी। इस दौरान आलिया ने एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए थे।
खबरें और भी

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के दौरान प्रेग्नेंट थी। बता दें, वो दौर कोरोना काल का भी था। ऐसे में फिल्म के सेट पर करीना को लेकर पूरी तरह से सुरक्षा बरती जाती थी।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया के आज दो बच्चों की मां हैं। नेहा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में फिल्म अ थर्सडे की शूटिंग की थी। उन दिनों अभिनेत्री 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। उन दिनों शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन वह हार नहीं मानी।

काजोल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल भी इसमें शामिल हैं। काजोल अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में करण जौहर की फिल्म वी आर फैमिली की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म के गाने लेट्स रॉक में डांस करने से भी मना कर दिया था। हालांकि, उस वक्त करण जौहर ने कोरियोग्राफर को गाने के स्टेप्स बदलने के लिए कहा था।

जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी में फिल्मों की शूटिंग की। पहली प्रेग्नेंसी में फिल्म आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपैया की शूटिंग की थी और दूसरी में फिल्म झंकार बीट्स की शूटिंग की।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में Yami Gautam ने शूट की थी Article 370, पति Aditya Dhar ने यूं किया था सपोर्ट