नेशनल अवॉर्ड जीतते ही Yami Gautam की बढ़ी बॉलीवुड में डिमांड, इस बड़ी फ्रेंचाइजी में आएंगी नजर
सुजॉय घोष की सुपरहिट फिल्म 'कहानी' के तीसरे पार्ट 'कहानी 3' की तैयारी चल रही है, जिसमें इस बार विद्या बालन की जगह यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
-1784990628042_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) की फिल्म 'कहानी' (Kahaani) में विद्या बालन (Vidya Balan) ने मुख्य भूमिका में थीं। इस मूवी को आज भी बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है। साल 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
मेकर्स कर रहे कहानी 3 लाने का प्लान
साल 2016 में इसका सीक्वल 'कहानी 2' रिलीज हुआ, जिसे ज्यादातर अच्छे रिव्यू तो मिले, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहानी 3 (Kahaani 3) को लेकर अपडेट आया है।
-1784991606839.jpg)
जानकारी के मुताबिक मेकर्स 'कहानी 3' बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इस बार इसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका में नहीं होंगी। खबरों के अनुसार,इस फ्रैंचाइजी में विद्या की जगह यामी गौतम को कास्ट करने का प्लान है।
प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है प्रोजेक्ट
एक सोर्स ने पोर्टल को बताया,'कहानी 3 पूरी तरह से एक नई कहानी है। इसका मकसद इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाना है, साथ ही उस दुनिया की खासियत को भी बनाए रखना है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। यामी गौतम इसमें लीड रोल में होंगी और उनके किरदार का सफर बहुत दमदार है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रही है।'
-1784991625452.jpg)
सुजॉय घो। जिन्होंने 'कहानी' और 'कहानी 2' को डायरेक्ट किया था, वही इसके तीसरे पार्ट को भी डायरेक्ट करेंगे। एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि फिल्ममेकर का इस फिल्म को लेकर विजन बहुत साफ है और वह टीम के साथ मिलकर यह पक्का कर रहे हैं कि 'कहानी 3' नई लगे, लेकिन साथ ही उसमें इस फ्रेंचाइजी की आत्मा भी बनी रहे।
