Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pamela Chopra Death: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 12:06 PM (IST)

    Pamela Chopra passes away at 74 यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं रहीं। 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछल ...और पढ़ें

    yash chopras wife pamela chopra passes away Aditya chopra mother rani mukerji
    yash chopras wife pamela chopra passes away Aditya chopra mother rani mukerji

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pamela Chopra passes away at 74: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है। 

    पामेला चोपड़ा का निधन

    पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। 'द रोमांटिक्स' में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

    यश चोपड़ा की थीं प्रेरणा

    शो में, पामेला ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी। फीमेल पर्सपेक्टिव कैसे काम करता है, यह समझने के लिए यश भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे और उनसे मदद लेते थे।

    खबरें और भी

    1970 में लिए थे सात फेरे

    पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी और यह एक अरेंज मैरिज थी। उनके दो बेटे, आदित्य और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    'दिल तो पागल है' में आ चुकी हैं नजर

    पामेला चोपड़ा ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। वह एक बार पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में था, जहां पामेला और यश एक साथ दिखाई दिए थे।