विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्पॉयलर बताकर मजा किरकिरा...', Toxic के सीन्स रिकॉर्ड करने वालों के लिए Yash का खास मैसेज

Updated: Wed, 26 Aug 2026 11:48 AM (IST)

टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) की रिलीज के बीच रॉकिंग स्टार ...और पढ़ें

टॉक्सिक के लिए यश ने की रिक्वेस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

टॉक्सिक के लिए यश ने की रिक्वेस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बीच रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म के स्पॉयलर को रिवील न करने की गुजारिश की है। 

यश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic Film) दो बार टलने के बाद आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आ गई है। टीजर-ट्रेलर का बज देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब यश ने एक पोस्ट के जरिए फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे दर्शकों की उत्सुकता को खत्म न करें।

टॉक्सिक के लिए यश का खास मैसेज

यश का कहना है कि टॉक्सिक के सीन्स या फिर स्पॉयलर को रिकॉर्ड करके दर्शक इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "टॉक्सिक हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह उस दुनिया में बरसों से लगाए गए हमारे दिल और जज्बाज का नतीजा है जिसे हमने एक-एक फ्रेम, एक-एक सीन और एक-एक फैसले के साथ बनाया है।"

तगड़ी एडवांस बुकिंग से गदगद रॉकिंग स्टार

पोस्ट में आगे यश ने लिखा, "फिल्म को बनाने और रिलीज करने में शामिल हर टेक्नीशियन, आर्टिस्ट और क्रू मेंबर को उम्मीद है कि दर्शकों को भी ऐसा ही अनुभव होगा। यह अनुभव बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनाया गया है। आपने इस फिल्म के लिए जो प्यार और उत्साह दिखाया है और एडवांस बुकिंग में जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह हमारे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। इस सफर में हमारे साथ बने रहने और सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

फैंस से यश की गुजारिश

यश ने आखिर में फिल्म के सीन्स रिकॉर्ड न करने के लिए कहा। एक्टर ने लिखा, "हम आपसे बस एक ही गुजारिश करते हैं कि इस अनुभव को वैसा ही महसूस करने दें जैसा करना चाहिए। थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, कहानी के अहम हिस्से या स्पॉयलर न बताएं और दूसरों के लिए मजा किरकिरा न करें।"

यह भी पढ़ें- Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' सिर्फ शोर या है असली धमाका, फिल्म देखने के बाद क्या बोली ऑडियंस?

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Toxic की सुनामी, टूटा 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश