विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Toxic देखकर लड़कियों को मजा...' फिल्म की आलोचनाओं पर Yash ने दिया जवाब, सुपरस्टार ने दूर की गलतफहमी

Updated: Sun, 23 Aug 2026 04:34 PM (IST)

'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान, यश (Yash) ने एक्ट्रेसेस को मिल रही आलोचना के बारे में बात की।

टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट पर बोले यश

टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट पर बोले यश

HighLights

  1. टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट पर बोले यश

  2. सुपरस्टार ने लड़कियों को दिया ये मैसेज

  3. 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की टॉक्सिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A fairy Tale For Grown Ups ) के ट्रेलर में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके को लेकर आलोचना हुई। फिल्म के हालिया प्री-रिलीज इवेंट में यश ने इस आलोचना पर बात की और फैन्स को भरोसा दिलाया कि लड़कियां इसे देखने के बाद 'खूब मजा करेंगी'।

यश ने लड़कियों के लिए कही ये बात

दर्शकों को संबोधित करते हुए, एक्टर ने भीड़ में बड़ी संख्या में लड़कियों को देखा। फिर उन्होंने फिल्म में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर हो रही आलोचना के बारे में बात की और कहा, 'समाज... हो सकता है कि वे कुछ कहें या इसे स्वीकार न करें, लेकिन असल बात यह है कि हर कोई आपको देखेगा। मेरी इज्जत मेरे पैसे की वजह से नहीं, बल्कि मेरे काम की वजह से होती है और मुझे पता है कि डायरेक्टर यह साबित कर देंगे कि हर महिला और हर लड़की हर तरह की स्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार और अपनी सोच जाहिर कर सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है'।

 

उन्होंने लड़कियों से यह भी कहा कि वे यह फिल्म थिएटर में जाकर देखें। उन्होंने कहा, 'ट्रेलर में जैसा दिख रहा है, उससे अलग इस फिल्म में महिलाओं की आवाज है। फिल्म देखें और मजा लें। आप सभी लड़कियों को बहुत मजा आएगा'।

टॉक्सिक के इंटीमेट सीन्स की हुई आलोचना

'Toxic' को अपने प्रमोशनल मटीरियल की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है। फिल्म के टीजर में मुख्य कलाकार और एक अनजान महिला के बीच वैन में दिखाए गए एक इंटिमेट सीन पर लोगों ने नाराजगी जताई; कुछ दर्शकों ने मेकर्स पर पुरुषों की पसंद को ध्यान में रखकर सीन बनाने का आरोप लगाया। फिल्म के गाने 'तबाही' पर भी विवाद हुआ, जिसमें यश के साथ इंटिमेट सीन करने के कारण कियारा आडवाणी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

yash (11)

Toxic के बारे में

टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें यश डबल रोल में हैं और उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं।

यह भी पढ़ें- यश की Toxic ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड; रिलीज से पहले फिल्म पर हुई धनवर्षा