फिर से विवादों मे घिरी यश की Toxic, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
Toxic Controversy: जब साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर सामने आया है, तब से उसको लेकर विवाद भी खड़े हो रहे हैं। अब खबर आ रही है कि टॉक्सिक के ...और पढ़ें

विवादों में यश की टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
टॉक्सिक के टीजर को लेकर छिड़ा विवाद
अब धार्मिक भावनाओं को लेकर गर्माया मामला
इस दिन रिलीद होगी यश की टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार यश की अगली फिल्म का नाम 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'। अभिनेता की आने वाली फिल्म का टीजर नए साल की शुरुआत में रिलीज किया गया, जिसमें दिखाए गए अश्लील सीन्स को लेकर काफी बवाल मचा रह। अब टॉक्सिक को एक और नई मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है।
खबर है कि ईसाई समुदाय की तरफ से नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के खिलाफ एक ऑफिशियल शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इसमें कुछ ऐसे सीन हैं जो ईसाइयों के लिए आपत्तिजनक हैं और उनकी धार्मिक मान्यताओं का अपमान करते हैं।
टॉक्सिक के खिलाफ शिकायत
मिड डे की खबर के अनुसार नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार द्वारा फाइल की इस शिकायत में बताया गया है- फिल्म के इस टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। ईसाई धर्म को अपमानजनक तरीके से दिखाते हैं। फेडरेशन ने खास तौर पर सेंट माइकल द आर्कएंजल वाले सीन पर ठोस आपत्ति जताते हुए गलत चित्रण पेश करके आरोप लगाया है। इसके अलावा इसे एक पूजनीय धार्मिक व्यक्ति का अपमान बताया।
-1770815572376.jpg)
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद एक्टिंग में री-एंट्री करेंगी Kiara Advani, दिग्गज फिल्ममेकर से मिलाया नई फिल्म के लिए हाथ
संगठन ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि एंजल्स की मौजूदगी में आपत्तिजनक और अश्लील विज़ुअल दिखाए गए हैं, जो ईसाई समुदाय के लिए अपमानजनक हैं। NCF की डिमांड है कि YouTube पर अपलोड किए गए टॉक्सिक के टीजर से विवादित सीन को तुरंत हटाने की मांग की है।
खबरें और भी
-1770815584050.jpg)
संस्था ने फिल्म बनाने वालों से सुधारात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके अलावा फिल्म के मेकर्स से विवादित सीन हटाने और क्रिश्चियन कम्युनिटी से सरेमाम माफ मांगने की बात कही गई है। साथ ही ये चेतावनी भी दी गई अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और वे लीगल एक्शन लेंगे।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
यश की टॉक्सिक की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च 2026 को टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। बता दें कि टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस क्लैश रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर पार्ट 2 से होगा।