Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender: 2022 में फेल रहे आमिर, अक्षय और कंगना समेत ये सुपरस्टार्स, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्में

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 07:36 PM (GMT+05:30)

    Big Stars Fail At Box Office In 2022 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान अक्षय कुमार और कंगना रनोट जैसे एक्टर्स सुपरस्टार माने जाते हैं। एक फिल्म के लि ...और पढ़ें

    Big Stars Fail At Box Office In 2022, Instagram
    Big Stars Fail At Box Office In 2022, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Big Stars Fail At Box Office In 2022: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के लिए साल 2022 बेहद खराब साबित हुआ। भारी भरक बजट और तगड़ी स्टार कास्ट के बावजूद इस साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं। इनमें अक्षय कुमार, आमिर खान, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना जैसे कई सुपरस्टार्स शामिल हैं, जिन्हें बॉलीवुड में हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता था। इन स्टार्स ने 2022 में अपनी फिल्मों का बढ़-चढ़ कर प्रमोशन किया और फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में जरूर एंटरटेन करेंगी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों के हाथ केवल निराशा लगी। यहां देखें 2022 में ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स की लिस्ट...

    यह भी पढ़ें- Year Ender: ब्रह्मास्त्र, लाल सिंह चड्ढा से लेकर सम्राट पृथ्वीराज तक, 2022 में इन फिल्मों के कारण मचा बवाल

    आमिर खान

    आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बनाने में पूरे चार साल का समय लिया और इस बीच किसी और प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया। लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 180 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन बॉक्स ऑफिस फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई और पहले ही हफ्ते में फ्लॉप साबित हो गई।

    अक्षय कुमार

    साल 2022 में अक्षय कुमार चार फिल्में लेकर आए। इनमें बच्चन पांडे, रक्षा बंधन, राम सेतु और सम्राट पृथ्वीराज शामिल है, लेकिन हिट एक भी नहीं हुई। अक्षय ने अपनी सभी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया, लेकिन फिल्म को सक्सेसफुल न बना पाए। उनकी आखिरी फिल्म राम सेतु को लेकर फैंस को लगा कि कम से कम ये फिल्म तो अच्छी होगी, लेकिन रिलीज के दो हफ्तों बाद ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तेल निकल गया।

    आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हुई थी। फिल्म को आनंद एल राय और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया। 45 करोड़ के साथ फिल्म लंदन में शूट की गई, लेकिन जब रिलीज हुई थी सिर्फ चंद दिन ही थिएटर में टिक पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एन एक्शन हीरो का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 9 करोड़ रुपये है। एन एक्शन हीरो के अलावा आयुष्मान की डॉक्टर जी भी इस साल फ्लॉप रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Year Ender: 2022 में इन फिल्मों ने हिट होकर लोगों को दिया झटका, कोई 200 तो किसी की कमाई पहुंची 300 करोड़ पार

    कंगना रनोट

    मीडिया में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनोट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस की सिर्फ एक फिल्म धाकड़ आई, जो आते ही पिट गई। एक्शन से भरपूर धाकड़ के ट्रेलर की खूब तारीफ हुई थी। यहां तक सलमान खान ने भी कंगना को सपोर्ट किया था, लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाने की बात आई तो लगभग 85 करोड़ के बजट में बनी धाकड़ 5 करोड़ भी न कमा पाई। फिल्म की हालत इतनी खराब थी कि धाकड़ को कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी खरीदने को तैयार नहीं हो रहा था।

    रणवीर सिंह

    साल 2022 एक्टर रणवीर सिंह के लिए भी कठिन रहा। पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्में देने वाले रणवीर सिंह 2022 में फ्लॉप हो गए। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार की हालत सिनेमाघरों में बेहद बुरी रही। फिल्म का विषय भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे पर था, जिसे कॉमेडी के साथ कहने की कोशिश की गई। फिल्म को लेकर रणवीर काफी कॉन्फिडेंट थे, लेकिन अंत में जयेशभाई जोरदार फ्लॉप साबित हुई।