Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2022: कोई शादी के 10 तो कोई 18 साल बाद बना पेरेंट्स, इन टीवी सितारों के घर आईं खुशियां

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 09:44 AM (IST)

    Year Ender 2022 साल स2022 की शुरुआत से कई पसंदीदा हस्तियों ने परिवार के नए सदस्यों का स्वागत किया था। इस लिस्ट में निकितिन धीर और कृतिका सेंगर से लेक ...और पढ़ें

    year ender 2022, Gurmeet Choudhary, Debina Banerjee
    year ender 2022, Gurmeet Choudhary, Debina Banerjee

     नई दिल्ली, जेएनएन। Year Ender 2022: हर साल की तरह यह साल भी अपने आखिरी महीने में है। साल खत्म होने वाला है और यह पूरे साल की यादों को याद करने का समय है। दिसंबर को शुरू हुए पूरे 10 दिन बीत गए हैं। ये साल टीवी हस्तियों के निजी जीवन में खुशियों का अपना हिस्सा रहा। साल की शुरुआत से कई पसंदीदा हस्तियों ने परिवार के नए सदस्यों के आगमन का स्वागत किया। तो चलिए आपको बताते हैं 2022 में कौन-कौन से टीवी स्टार्स पेरेंट्स बने।

    निकितिन धीर और कृतिका सेंगर

    टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर इस साल के शुरुआत में मां बनीं थी। उन्होंने 12 मई को बेटी को जन्म दिया था। कृतिका ने साल 2014 में एक्टर निकितिन धीर संग शादी रचाई थी। शादी के आठ साल बाद ये कपल बेटी देविका के पेरेंट्स बनकर काफी खुश है।

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

    कॉमेडियन भारती सिंह इस साल अप्रैल में मां बन गई थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। साल 2017 में भारती ने हर्ष लिंबाचिया संग फेरे लिए थे। शादी के करीब 5 साल बाद ये कपल माता-पिता बना।

    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

    टीवी के राम-सीता यानी एक्ट्रेस गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के लिए ये साल डबल खुशियां लेकर आया। ये कपल इस साल दो बार पेरेंट्स बने। पहली बार 3 अप्रैल में बड़ी बेटी लियाना के पेरेंट्स बनें। वहीं लियाना के जन्म के 7 महीने बाद गुरमीत और देबिना दूसरी बार माता-पिता बनें। दूसरी बार उनके उनके घर बेटी ने जन्म लिया। इस कपल ने अभी तक छोटी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

    पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल

    पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल  इस साल मार्च में बेटी के पेरेंट्स बने। इस कपल ने अपने बेटी का नाम सना सेजवाल रखा है। बता दें  पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी 2017 को संदीप सेजवाल से शादी की थी।  शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

    खबरें और भी

    धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा

    इस साल 10 अगस्त को टीवी का ये कपल  माता-पिता बने थे। विन्नी अरोड़ा ने बेटे को जन्म दिया। इस कपल ने अपने बेटे का नाम जयान धूपर रखा है। धीरज और विन्नी 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।

    अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी

    इस साल के आखिर में आते आते टीवी का मशहूर कपल एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी ने भी अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया। दोनों  ने साल 2004 में शादी की थी। शादी के 18 साल बाद उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री नाम रखा है।

    यह भी पढे़ं- Hansika Motwani ने शेयर की सूफी नाइट से अनदेखी तस्वीरे, एक्ट्रेस का दिखा रॉयल अंदाज

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: एलिमिनेशन के कुछ घंटों बाद ही हुई इस कंटेस्टेंट की वापसी, देश के सामने आई शालीन भनोट की सच्चाई