Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक, इस साल इन स्टार्स किड्स ने किया अपना डेब्यू

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 11:39 AM (IST)

    Year Ender 2023 नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। हर कोई नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। आमजन से लेकर फिल्मी सितारों के लिए साल 2023 बेहद खास ...और पढ़ें

    सुहाना खान और खुशाी कपूर डेब्यू (Photo Instagram)
    सुहाना खान और खुशाी कपूर डेब्यू (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Who Star Kids Debuted 2023: साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर चल रहा है। इस महीने के महज 15 दिन बाकी रहे हैं और नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। हर कोई नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहा है।

    आमजन से लेकर फिल्मी सितारों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा। बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने साल 2023 में अपना डेब्यू किया। आईए जानते हैं कौन कौन इस लिस्ट में शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: देओल खानदान के लिए लकी साबित हुआ ये साल, फिल्मों के अलावा पर्सनल फ्रंट पर भी छाई रही फैमिली

    सुहाना खान

    शाह रुख खान  और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज हुई है, जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है। इस फिल्म में सुहाना ने ‘वेरोनिका लॉज’ का किरदार निभाया है।

    पलक तिवारी

    टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी इस साल अपना डेब्यू कर चुकी हैं। पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। ये फिल्म इस साल के शुरुआत यानी 21 अप्रैल को रिलीज हुई थी। पलक ने फिल्म में ‘मुस्कान’ नाम का किरदार निभाया है।

    राजवीर देओल

    बॉलीवुड के देओल परिवार के लिए ये साल बेहद खास रहा। सालों बाद सनी देओल और बॉबी देओल का पर्दे पर वापस आना। तो वहीं सनी पाजी के छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी इस साल पर्दे पर अपना डेब्यू किया।  राजवीर ने फिल्म ‘दोनों’ से अपना डेब्यू किया है। 5 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में राजवीर ने ‘देव सराफ’ का किरदार निभाया था।

    अगस्त्य नंदा

    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी इस साल फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में अगस्त्य ने‘आर्ची एंड्रयूज’ का रोल किया था।

    अलिजे अग्निहोत्री

    सलमान खान की तरह अब उनकी भतीजी मामा के नक्शे कदम पर चली है। अलिजे अग्निहोत्री ने फिल्म ‘फर्रे’ से अपना डेब्यू किया। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अलिजे अग्निहोत्री की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

    खुशी कपूर

    बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी फिल्म ‘द आर्चीज’ अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में ‘बेट्टी कपूर’ नाम का किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने इस मामले में आलिया भट्ट-प्रियंका चोपड़ा को दी मात, Ranbir Kapoor भी नहीं भटक पाए आसपास