विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2023: साजिद खान से सतीश कौशिक तक, इस साल इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 23 Dec 2023 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:26 PM (IST)

Year Ender 2023 इस साल को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। यह साल कुछ लोगों ...और पढ़ें

इन सेलेब्स ने 2023 में दुनिया को कहा अलविदा
इन सेलेब्स ने 2023 में दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में यह साल भी अन्य सालों की तरह जल्द ही बीत जाने वाला है। 2023 कुछ लोगों के लिए खुशियां लेकर आया, तो कुछ के लिए गम। इस साल कई मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। चलिए जानते हैं उन टेलीविजन और फिल्म हस्तियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया।

जावेद खान अमरोही

जावेद हिंदी फिल्म के अभिनेता थे, जिन्होंने 1994 में 'अंदाज अपना अपना से' सुर्खियां बटोरीं और फिर 'लगान', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' और 'चक दे' जैसी कई फेमस फिल्मों में अभिनय किया। साल की शुरुआत में 14 फरवरी, 2023 को 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: इन फिल्मों के सीक्वल ने इस साल जमकर काटा गदर, लिस्ट में शामिल ये मूवीज?

सतीश कौशिक

बॉलीवुड के फेमस निर्देशक, निर्माता, हास्य एक्टर और पटकथा लेखक सतीश कौशिक हमेशा अपने बेहतरीन कामों के लिए जाने जाते थे। इसी साल की शुरुआत में 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया से प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

पामेला चोपड़ा

दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां थीं।

वैभवी उपाध्याय

फेमस टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की 22 मई को एक कार दुर्घटना में डेथ हो गई। वह 32 साल की थीं। यह घटना हिमाचल प्रदेश के बंजार में हुई, जहां वह अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ यात्रा कर रही थी। वैभवी उपाध्याय को टीवी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में जैस्मीन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

आदित्य सिंह राजपूत

स्प्लिट्सविला 9 के कंटेस्टेंट आदित्य सिंह राजपूत 22 मई, 2023 को अपने अंधेरी स्थित घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। 36 साल के अभिनेता-मॉडल की उनके घर के बाथरूम में कथित तौर पर फिसलने और गिरने के बाद मौत हो गई।

नितेश पांडे

नितेश एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन 23 मई, 2023 में 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नितेश को आखिरी बार फेमस टीवी शो अनुपमा में देखा गया था।

गुफी पेंटल

बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में 'शकुनि मामा' की भूमिका के लिए जाने जाने वाले गुफी पेंटल का 5 जून को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

रियो कपाड़िया

'चक दे इंडिया', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'मर्दानी' जैसी फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले अभिनेता रियो कपाड़िया का 14 सितंबर को निधन हो गया। 66 साल के अभिनेता का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया।

अखिल मिश्रा

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले फेमस अभिनेता अखिल मिश्रा का 21 सितंबर को निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने इसकी पुष्टि की थी कि रसोई के फर्श पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई।

बिशन सिंह बेदी

भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हाल के वर्षों में उनकी कुछ सर्जरी हुई थीं। उन्हें आखिरी बार बेटे अंगद बेदी के साथ आर बाल्की की घूमर में देखा गया था, जो दिलचस्प रूप से क्रिकेट पर आधारित थी।

संजय गढ़वी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का 19 नवंबर को निधन हो गया है। संजय गढ़वी ने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा बताया गया कि संजय गढ़वी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

दिनेश फडनिस

सीआईडी एक्टर फ्रेडी उर्फ दिनेश फडनिस का 5 दिसंबर को 57 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लीवर की क्षति से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि को-स्टार दयानंद शेट्टी ने की।

जूनियर महमूद

हिंदी सिनेमा में चार दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद का 8 दिसंबर की सुबह करीब 2 बजे निधन हो गया। अभिनेता चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली।

साजिद खान

फिल्म 'मदर इंडिया' फेम अभिनेता साजिद खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। पीटीआई की खबर के अनुसार, 22 दिसंबर को एक्टर कैंसर से जंग हार गए और उन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। साजिद खान ने महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त के बिरजू के युवा किरदार को निभाया था।

विजयकांत

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और DMDK के चीफ विजयकांत का निधन 28 दिसंबर को हुआ। ऐसा बताया गया कि विजयकांत कोरोना इन्फेक्शन की वजह से हुआ है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: बॉक्स ऑफिस के किंग बने Shah Rukh Khan, साल 2023 में इस फिल्म के साथ दी सबसे बड़ी ओपनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।