यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Year Ender 2023: साल 2023 में ये सेलेब्स बने माता-पिता, किसी ने 5 तो किसी ने 10 साल बाद किया बच्चे का स्वागत
Year Ender 2023 साल का आखिरी महीना चल रहा है। 2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। यह साल कई लोगों के लिए अच्छा रहा। वहीं कई बॉलीवुड और टी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। यह साल कुछ लोगों के लिए अच्छा रहा तो कुछ के लिए नहीं। वहीं, अगर बात सेलेब्स की करें, तो कई सितारों के लिए 2023 काफी अच्छा रहा। कई टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने इस साल शादी की, तो कुछ सेलेब्स के घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी। इनमें से कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें शादी के सालों बाद यह खुशी मिली है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो इस साल माता-पिता बने।
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहद ने बेहद प्यारे अंदाज में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने जनवरी में शादी रचाई और सितंबर में इस कपल ने प्यारी बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा। अक्सर एक्ट्रेस बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
यह भी पढ़ें: Popular Songs 2023: पठान के बेशरम रंग से लेकर एनिमल के अर्जन वैली तक, इस साल लोगों के सिर चढ़कर बोले ये गाने

इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अगस्त में बेटे का स्वागत किया। हालांकि, इलियाना ने अभी तक अपने पार्टनर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
उपासना कामिनेनी और राम चरण
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने भी इस साल ही एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम Klin Kaara रखा है। बता दें कि राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने हैं।
खबरें और भी

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स
अर्जुन रामपाल ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे, अरिक रामपाल का स्वागत किया और इस साल वह 20 जुलाई को एक बार फिर बेटे के माता-पिता बने।
इशिता दत्ता
दृश्यम जैसी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल शेठ ने 2017 में शादी की थी। शादी के लगभग पांच साल बाद कपल ने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी और इस कपल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 21 जून को माता-पिता बने। दीपिका की समय से पहले डिलीवरी हुई थी और उनका बच्चा 20 दिनों तक एनआईसीयू में रहा था। कपल ने अपने बच्चे का नाम रूहान रखा है। दीपिका और शोएब 4 साल बाद माता-पिता बने हैं।
गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार ने इसी साल 10 मई अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिग बॉस 7 की विनर अपनी गर्भावस्था के दौरान काफी सक्रिय थीं और उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की। गौहर और जैद ने अपने बेटे का नाम जेहान रखा है।
.png)
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। इस कपल ने एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया। गौतम ने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी शेयर करते हुए लिखा 'हमारा परिवार अब पूरा हो गया है'। गौतम रोडे और पंखुड़ी 4 साल बाद माता-पिता बने हैं।
सना खान और अनस सैय्यद
सना खान और अनस सैय्यद साल 2023 में 5 जुलाई को माता-पिता बने। सना और अनस ने अपने बच्चे का नाम तारिक जमील रखा।
नेहा मर्दा
बालिका वधू फेम नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल को कोलकाता में एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा। नेहा मर्दा और शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने हैं।
राहुल वैद्य और दिशा परमार
टीवी के फेमस कपल में से एक राहुल वैद्य और दिशा परमार ने सितंबर में बेटी का स्वागत किया। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम नव्या रखा।

रुबीना दिलैक और अभिनव
कुछ महीनों पहले ही रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। अब इस कपल ने दिसंबर में जुड़वां बेटियों का स्वागत किया है। रुबीना दिलैक ने अभिनव लगभग 5 साल बाद माता पिता बने हैं।
