यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yeh Dil Aashiqana की 'पूजा' का इतना बदल गया लुक, 44 की उम्र में पहले से ज्यादा दिखती हैं हॉट
23 साल पहले आई फिल्म ये दिल आशिकाना से फैंस के दिलों को जीतने वालीं अदाकारा जिविधा शर्मा को भला कौन भूल सकता है। सफल करियर के बाद लाइमलाइट से दूर जिव ...और पढ़ें

HighLights
- इन मूवीज में नजर आई थीं जिविधा शर्मा
- ये दिल आशिकाना से मिला था फेम
- अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस जिविधा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ-साथ कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जो गुमनामी के साये में गुम हो जाते हैं। इसी आधार पर आज हम आपको 23 साल पहले आई फिल्म ये दिल आशिकाना (Yeh Dil Aashiqana Actress) की पूजा यानी एक्ट्रेस जिविधा शर्मा (Jividha Sharma) के बारे में बताने जा रहे हैं। बदलते समय के संग अब जिविधा का लुक भी पूरी तरह से बदल गया है।
44 साल की उम्र में वह पहले से ज्यादा खूबसूरत और हॉट दिखती हैं। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी लेटेस्ट फोटोज के जरिए लगा सकते हैं। आइए एक नजर जिविधा शर्मा (Jividha Sharma Hot Looks) के बदले अंदाज पर डालते हैं।
इतना बदला जिविधा का लुक
मासूम सा चेहरा और होठों के नीचे काला तिल जिविधा शर्मा की खूबसूरती का प्रमाण हुआ करता था। जो अब हॉटनेस में बदल गया है। फिल्मी दुनिया से ब्रेक पर मौजूद जिविधा सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम हैंडल पर काफी एक्टिव रहती हैं।
ये भी पढ़ें- कहां हैं Yeh Dil Aashiqanaa के हीरो-हीरोइन? ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रातोंरात बनाया स्टार, आज ऐसे जी रहे जिंदगी

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
यहां वह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो को शेयर करती हैं। इन फोटो को देखकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि अब जिविधा पहले से ज्यादा हॉट और ब्यूटीफुल हो गई हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती में और अधिक निखार आया है, जो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। अपने किलर लुक्स से अक्सर जिविधा शर्मा इंटरनेट पर तबाही मचाती हैं और उनकी पोस्ट भी आए दिन वायरल होती हैं।
खबरें और भी
अब क्या कर रही हैं जिविधा
जिविधा शर्मा के हॉट लुक के अलावा गौर किया जाए उनके करियर की तरफ तो मौजूदा समय में वह एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बतौर निर्माता इसी साल उनकी ओटीटी फिल्म हिसाब बराबर जी5 पर स्ट्रीम हुई थी, जिसमें आर माधवन और कृति कुल्हारी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इन मूवीज के लिए फेमस हैं एक्ट्रेस
सिर्फ ये दिल आशिकाना ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की कई फेमस मूवीज में जिविधा शर्मा बतौर अभिनेत्री नजर आईं। उनकी लोकप्रिय फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
-
ताल
-
ये दिल आशिकाना
-
मिनी पंजाब
-
युवा रतना
-
मोहनजोदाड़ो
-
फिर उसी मोड़ पर
बता दें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि जिविधा ने साउथ और पंजाबी सिनेमा में भी लीड एक्ट्रेस के रूप में कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढे़ं- फेमस होने के बाद बदल गए हैं Diljit Dosanjh? को-स्टार ने सुनाया सिंगर से जुड़ा पुराना किस्सा