Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंट हैं 'ये जवानी है दीवानी' की एक्ट्रेस, रणबीर कपूर के साथ फ्लर्ट कर रातोंरात बटोरी थी सुर्खियां

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 12:25 PM (IST)

    फिल्मी जगत से कई सेलेब्स ने साल 2022 में इस दुनिया में अपने बेबी का वेलकम किया। अब 2023 की शुरुआत में एक और एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी शे ...और पढ़ें

    Still Image of Evelyn Sharma and Ranbir Kapoor from Ye Jawaani hai Deewani
    Still Image of Evelyn Sharma and Ranbir Kapoor from Ye Jawaani hai Deewani

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 में कई सेलिब्रिटी के बच्चों ने इस दुनिया में पहला कदम रखा। बिपाशा बसु से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड की कई अदाकाराओं ने अपनी जिंदगी में इस नए पड़ाव की शुरुआत की। इसी कड़ी में अब एक और अदाकारा का नाम जुड़ गया है। यह एक्ट्रेस सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि अमेरिकन फिल्मों का भी जाना माना चेहरा है। बॉलीवुड में इन्होंने कुछ ही फिल्में की हैं, मगर जो भी काम किया है, उसमें अपनी अदायगी से ढेर सारी सुर्खियां बटोरी हैं।

    प्रेग्नेंट है 'यारियां' की एक्ट्रेस

    आपको 2014 में आई 'यारियां' फिल्म याद होगी। इस फिल्म में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की परफार्मेंस को बहुत पसंद किया गया था। उनके अलावा फिल्म में एक और कैरेक्टर था, जो रातोंरात सुर्खियों में आ गया। यह किरदार था जेनेट डीसूजा का, जिसे जरमन मॉडल एवलिन शर्मा ने प्ले किया था। एवलिन वैसे तो फिल्मी दुनिया में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं। एवलिन के यह पोस्ट शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में सेलिब्रिटी फ्रेंड्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

    एवलिन शर्मा ने जून 201 में तुषान भिंडी से शादी कर ली थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की और नवंबर 2021 में एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल अवा (Ava) को जन्म दिया। अब अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें अपनी बाहों में लेने के लिए इंतजार नहीं हो रहा। बेबी #2 आने ही वाला है।'

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एवलिन शर्मा

    एवलिन शर्मा ने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आदित्य रॉय कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इस फिल्म में उन्होंने आदित्य की कजिन लारा का रोल किया था, जिसे बड़े पर्दे पर काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'किस्सेबाज', 'नौटंकी साला', 'फ्रॉम सिडनी विद लव' जैसी फिल्मों में भी दमदार काम किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Selena Gomez: इस फेमस अवॉर्ड शो के दौरान बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं सेलेना गोमेज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

    यह भी पढ़ें: Ved Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर 'वेड' ने बनाई मजबूत पकड़ा, फिल्स की दहाड़ ने निकाली 'सर्कस' की हवा