यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के 6 साल बाद पापा बनने वाले हैं YRKKH फेम Rohit Purohit, पत्नी ने दी फैंस को खुशखबरी
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अरमान बनकर लोगों का दिल जीतने वाले रोहित पूरोहित के लिए दोहरी खुशी का माहौल है। एक तो वैसे ही सीरियल के बाद से ...और पढ़ें

HighLights
- पेरेंट्स बनने वाले हैं शीना और रोहित
- शादी के 6 साल बाद देंगे खुशखबरी
- कपल ने शेयर किया क्यूट वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में नजर आए अभिनेता रोहित पुरोहित बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। 30 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने घोषणा की कि उनकी पत्नी अभिनेत्री-पत्नी शीना बजाज प्रेग्नेंट हैं।
कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की अनाउंसमेंट
इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों मैचिंग पीच कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शीना एक फ्लोरल गाउन में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं,जबकि रोहित ने एक प्लेकार्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है, "हमें उम्मीद है कि 2025 एक बेहतरीन साल होगा।"
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Govinda की भांजी Soumya Seth, दूसरी शादी के बाद दो साल बाद बनेंगी मां
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
वीडियो में रोहित भी शीना को गले लगाते और उनके बेबी बंप को सहलाते हैं। रोहित और शीना ने जैसे ही ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की लोग उन्हें बधाईयां देने लगे। अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी रोडे ने लिखा,"बधाई हो दोस्तों! आप दोनों को ढेर सारा प्यार।"अभिनेत्री अनीता राज ने टिप्पणी की, "खूबसूरत जोड़े को बधाई। गुरुजी हमेशा आप सभी को भरपूर आशीर्वाद दें बहुत खुशी हुई।"
कपल ने 6 साल पहले डेटिंग के बाद 22 जनवरी 2019 को जयपुर में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।
View this post on Instagram
पत्नी से डिस्कस करते हैं शो की कहानी
नवंबर 2024 में रोहित ने खुलासा किया था कि शीना ने उस समय ये रिश्ता क्या कहलाता है का प्रेग्नेंसी ट्रैक देखने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि इस ट्रैक ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया था। टेली मसाला से बात करते हुए रोहित ने बताया कि वह आमतौर पर अपनी पत्नी शीना के साथ आने वाली कहानी पर चर्चा करते हैं। हालांकि, इस बार जब वह इस बारे में अपनी पत्नी से बात करने गए तो उन्होंने इसे सुनने से इनकार कर दिया और कहा कि वह शो का एपिसोड भी नहीं देखेंगी।
खबरें और भी

शीना बजाज भी हैं एक्ट्रेस
रोहित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई शोज में काम किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार के रोल ने उन्हें ऊंचाइयां दीं। बता दें कि शीना बजाज भी पेशे से एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, जस्सी जैसी कोई नहीं, थपकी प्यार की जैसे शोज में किया। वो मूवीज में भी काम कर चुकी हैं।