यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honey Singh On Uorfi Javed: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, कहा- देश की लड़कियों को लेनी चाहिए प्रेरणा
Honey Singh On Uorfi Javed हनी सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने उर्फी जावेद की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि उर्फी जावेद बहुत ही ब्रेव औ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Honey Singh On Uorfi Javed: हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें उर्फी जावेद के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं है और वे उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम कर सकते हैं।
यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद की सराहना की है
यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दूसरी लड़कियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस बीच बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुई उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो बड़ी तेजी से वायरल होती है। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar मैक्सिको में वेकेशन कर रही हैं एन्जॉय, तस्वीरों में बोल्डनेस ने की हदें पार
'उर्फी जावेद बहुत बोल्ड और ब्रेव है'
सिंगर यो यो हनी सिंह ने अब एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'मुझे उर्फी जावेद पसंद है। वह बहुत बोल्ड और ब्रेव है जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। मुझे लगता है देश की लड़कियों को उससे कुछ सीखना चाहिए।' यो यो हनी सिंह के हाई हील्स, ब्रेकअप पार्टी जैसे कई गाने काफी फेमस हैं। हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ है। वहीं अब वह एक दूसरी लड़की को डेट भी करने लगे है। वह जल्द कई फिल्मों में भी नजर आनेवाले है। उनका गाने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनके गाने को अच्छे व्यूज भी मिलते है।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela पर भड़के फैंस ने लगाया ऋषभ पंत को स्टॉक करने का आरोप, हाल ही में शेयर की थी अस्पताल की तस्वीर
उर्फी जावेद कई टीवी शो में भाग ले चुकी है
हनी सिंह आगे कहते हैं, 'जो भी आपके दिल में आता है, बिना किसी झिझक के बिना किसी डर के, आप कहां से आते हो, कौन से धर्म से हो, कौन से जाति से हो, कुछ मायने नहीं रखता। बस आप करते रहो।' उर्फी जावेद कई टीवी शो में भाग ले चुकी है। इनमें मेरी दुर्गा, बेपनाह, यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे नाम शामिल है। वहीं, वह बिग बॉस ओटीटी और स्प्लिट्सविला 14 में भी नजर आ चुकी है।