विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yo Yo Honey Singh ने स्टेज पर चढ़कर किया ऐसा डांस, यूजर बोले- 'इसका इलाज करवा दो'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Fri, 25 Aug 2023 10:21 PM (IST)

Yo Yo Honey Singh Video देसी कलाकार सुबह होने ना दे छम्मक छल्लो लुंगी डांस और देसी कलाकार जैसे गानों ...और पढ़ें

yo yo honey singh jumping Video Photo Credit Instagram
yo yo honey singh jumping Video Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Yo Yo Honey Singh Video: जाने-माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह  (Yo Yo Honey Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर जोर-जोर से कूदते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

हनी सिंह का हैरान कर देने वाला वीडियो

'देसी कलाकार', 'सुबह होने ना दे', 'छम्मक छल्लो', 'लुंगी डांस' और 'देसी कलाकार'  जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर-रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका  वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हनी सिंह ब्लैक वेस्ट के साथ मैचिंग रिप्ड जींस और मैचिंग शूज पहने नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सिंगर को जीभ निकालकर स्टेज पर जोर-जोर से कूदते दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह का यह अंदाज देख कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'कौन से देश का बंदर है?' दूसरे यूजर ने लिखा,  'इसका इलाज करवा दो'। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, चिंपैंजी जैसी हरकते क्यों कर रहा है ये। चौथे यूजर ने लिखा, लगता है कि नशे का ओवरडोज हो गया है।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हनी सिंह

बीते साल हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने अपनी सालों पुरानी शादी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। वहीं विदेशी गर्लफ्रेंड टीना थडानी को भी डेट कर रहे थे। हालांकि एक साल के अंदर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।