यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yodha Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में 5 गुना बढ़ा बिजनेस
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म काफी आखिरकार रिलीज होने के लिए तैयार है। कई बार फिल्म की रिलीज डेट बदलने के अब ये 15 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देने वाल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार एक्शन मोड में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'योद्धा' के साथ एक्टर ने थिएट्रर्स पर धावा बोलने के लिए कमर कस ली है, क्योंकि एडवांस बुकिंग में फिल्म का बिजनेस बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रहा है।
'योद्धा' की रिलीज से पहले हाल ही में टिकट की एडवांस बुकिंग के लिए काउंटर खोले गए है। जहां दूसरे दिन ही फिल्म के कलेक्शन में लगभग 5 गुना की बढ़ोत्तरी हो गई है।
यह भी पढ़ें- Dune 2 Worldwide Box Office Day 13: 'ड्यून 2' के तूफान में उड़ा बॉक्स ऑफिस, हर रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा फिल्म
2 दिनों में बुलेट ट्रेन बनी फिल्म
'योद्धा' की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट खिड़की मंगलवार को खोले गए थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने लगभग 14 लाख रुपये कमाए थे, जो दूसरे दिन 5 गुना के करीब बढ़ गया। फिल्म ने बुधवार को देशभर में 35 हजार (35228) टिकट बेचे। इसके साथ ही महज 2 दिनों में 'योद्धा' ने एडवांस बुकिंग में 65 लाख (6515960.74) रुपये कमा लिए है।

नहीं चूकेगा 'योद्धा'
'योद्धा' के पास रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग पर एक और दिन है। दो दिनों का बिजनेस देखकर इतना कहा जा सकता है कि तीसरे दिन भी फिल्म कमाई करने से चूकेगी नहीं। रिलीज से पहले टिकट बिक्री में 'योद्धा' शानदार कमाई कर रही है, लेकिन असली रिजल्ट तो रिलीज के बाद ही सामने आएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म ?
'योद्धा' की रिलीज मे काफी फेरबदल करने के बाद अब इसे 15 मार्च, 2024 को रिलीज किया जा रहा है। वहीं, फिल्म पहले 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।
यह भी पढ़ें- Yodha Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार ''योद्धा'', एडवांस बुकिंग में बेच लिए इतने टिकट
कब रिलीज होगी फिल्म ?
'योद्धा' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्लेन हाईजैक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का डायरेक्शन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने मिलकर किया है। 'योद्धा' को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ फिल्म में फीमेल लीड में दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashi Khanna) शामिल हैं। 'योद्धा' 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।