Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yodha का पहला गाना 'जिंदगी तेरे नाम' इस दिन होगा रिलीज, राशि खन्ना संग रोमांस करेंगे Sidharth Malhotra

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 10:30 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता Sidharth Malhotra जल्द फिल्म Yodha में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ दिनों पहले ही ...और पढ़ें

    इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना (Photo Credit: Instagram)
    इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. इस दिन रिलीज होगा योद्धा का पहला गाना
    2. सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिखेंगी राशि खन्ना
    3. सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी योद्धा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yodha First Song Zindagi Tere Naam Out Date: 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद अब अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द फिल्म 'योद्धा' में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का टीजर जारी किया गया था।

    अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इसके पहले गाने की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने सोल्जर का किरदार निभाया है और इसके टीजर में वह जमकर एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Yodha Teaser Out: इंतजार खत्म! रिलीज हुआ 'योद्धा' का टीजर, फिर 'शेरशाह' वाले अंदाज में दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

    कब रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना?

    करण जौहर ने आज 22 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर गाने का एक टीजर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या हम कह सकते हैं... योद्धा के पहले गाने जिंदगी तेरे नाम के साथ प्यार 'हवा' में है, जो 24 फरवरी को आ रहा है। गाने के टीजर में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    इससे पहले भी करण ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 'सिद्धार्थ मल्होत्रा के लव सॉन्ग का इतिहास शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने सिद्धार्थ की फिल्म 'बार-बार देखो', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस' और 'शेरशाह' से पांच गाने शेयर किए।

    खबरें और भी

    गाने को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एकमात्र सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ प्रामाणिक प्रेम गीतों का इतिहास... प्यार की हर भावना को व्यक्त करता है। एक नया जल्द ही आ रहा है।

    कब रिलीज होगी योद्धा?

    योद्धा की रिलीज डेट मे काफी फेरबदल होने के बाद अब इसे 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। वहीं, इसे करण के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पाटनी भी अहम किरदार में शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Yodha Teaser: थिएटर रिलीज से पहले ही 'योद्धा' ने रचा इतिहास, Sidharth Malhotra की फिल्म का इस दिन आएगा टीजर