विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yodha की रिलीज से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किए काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, महादेव की भक्ति में हुए लीन

Published: Fri, 08 Mar 2024 09:03 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म योद्धा को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस ...और पढ़ें

योद्धा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credit: Instagram)
योद्धा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दिशा पाटनी और राशि खन्ना के साथ दिखाई देने वाले हैं। फैंस भी उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले महा शिवरात्रि के खास दिन पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन किए हैं।

सिद्धार्थ ने की महादेव की पूजा

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक्टर महा शिवरात्रि के खास दिन पर काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें शिव की भक्ति में लीन होते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Yodha Song: 'योद्धा' का नया गाना Tere Sang Ishq Hua आउट, एक बार फिर अरिजीत सिंह की आवाज के फैंस हुए दीवाने

एक्टर माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास काफी फैंस भी दिखाई दिए।

दूसरा गाना हुआ था रिलीज

बीते दिन इस फिल्म का दूसरा गाना 'तेरे संग इश्क हुआ' जारी हुआ था। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फैंस ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। 'तेरे संग इश्क हुआ' गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में गाया है।

कब रिलीज होगी योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। योद्धा का ट्रेलर भी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। यह फिल्म आने वाली 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें: Yodha BTS Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया 'योद्धा' का बीटीएस वीडियो, एक्शन सीन के लिए करते दिखे कड़ी मेहनत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।