विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के बेटे जुनैद ने डेब्यू फिल्म से जीता दिल, Maharaj पर बैन हटते ही मेकर्स ने कोर्ट को लेकर कही ये बात

Published: Sat, 22 Jun 2024 09:02 AM (IST)

आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद फिल्म महाराज से एक्टिंग वर्ल्ड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी फिल्म पर ...और पढ़ें

जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज'. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज'. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. जुनैद खान की फिल्म है 'महाराज'
  2. महाराज फिल्म को लेकर जताया गया था विरोध
  3. बैन हटने के बाद मेकर्स ने जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुनैद खान ने अपने पिता आमिर खान (Aamir Khan) के पदचिन्हों पर चलते हुए एक्टिंग लाइन में एंट्री ले ली है। उनकी फिल्म 'महाराज' की रिलीज पर गुजरात हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसमें दिखाए जाने वाले कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई गई। आरोप लगाया गया कि ये फिल्म एंटी हिंदू कंटेंट प्रमोट कर रही है। हालांकि, अब रोक हटने के बाद मेकर्स ने कोर्ट का आभार जताया है।

रोक हटते ही मेकर्स ने किया पोस्ट

'महाराज' यशराज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म है। इस मूवी में जुनैद ने जर्नलिस्ट करसनदास मुलजी (Karsandas Mulji) का किरदार निभाया है। वहीं एक्टर जयदीप विलेन के रोल में हैं। रिलीज पर रोक हटते ही जब इस मूवी ने ओटीटी पर दस्तक दी, तो मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वाईआरएफ के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोर्ट को आभार जताते हुए पोस्ट शेयर किया गया है। 

'महाराज' के मेकर्स ने कही ये बात

मेकर्स ने लिखा, 'हम महाराज की रिलीज के किए कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं। ये एक ऐसी फिल्म है, जो सोशल रिफॉर्मर करसनदास मुलजी के कार्यों को सेलिब्रेट करती है। यश राज फिल्म्स 50 साल से भारतीय कहानियां, यहां के लोगोंं और कल्चर को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करती आई है। हमने कभी ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई, जिसने इस देश की या देश के लोगों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया हो।'

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों ने कही ये बात

'महाराज' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका रिव्यू देना शुरू कर दिया। खासकर जुनैद की एक्टिंग को लेकर लोगों ने अपने दिल की बात कही है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगी कि @yrf और डायरेक्टर @sidpmalhotra की पीठ थपथपाना चाहूंगी कि उन्होंने ऐसे टॉपिक पर फिल्म बनाई। ये जानकर भी कितना अच्छा लगा कि कभी ऐसी भी चीजें हुआ करती थीं।'

एक ने जुनैद खान की फोटो के साथ कमेंट किया, 'जुनैद खान ने एक जर्नलिस्ट के तौर पर क्या तो ब्रिलियंट परफॉर्मेंस दी है। हर एक पार्ट काफी पसंद आया।'

इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

महाराज फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Maharaj On OTT: रास्ता साफ होते ही मेकर्स ने नहीं गंवाया पल भर भी समय, जुनैद की डेब्यू फिल्म हुई रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।