यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुबई में बैचलर पार्टी कर मुंबई लौटे Zaheer Iqbal, तीन दिन बाद Sonakshi Sinha के बनेंगे हमसफर
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal ) सात साल की डेटिंग के बाद अब पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। इस वक्त दोनों की शादी की चर् ...और पढ़ें

HighLights
- 23 जून को पति पत्नी बनने जा रहे हैं सोनाक्षी और जहीर
- शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां में होगा शादी का जश्न
- कई मशहूर सेलेब्स होंगे इसमें शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज तीन दिन बाकी रह गए हैं। ये कपल मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सात सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब पति-पत्नी बनने जा रहे हैं।
बीते दिनों सोनाक्षी और जहीर की बैचलर और बैचलरेट पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब खुद होने वाले दूल्हे राजा मीडिया के सामने आए और पैपराजी को देख खुश हुए। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया।
दुबई से मुंबई लौटे जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अपने रिलेशनशिप को अगले पड़ाव पर ले जा रही हैं। इस बीच जहीर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे है। इस दौरान उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- बेहद अनोखा है Sonakshi Sinha और Zaheer का वेडिंग कार्ड, 7 साल से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट
साकिब सलीम ने शेयर की फोटो
एक्टर साकिब सलीम ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें जहीर भी नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी दोस्त जहीर की बैचलर पार्टी में शामिल हुए थे और अब शादी के लिए सब मुंबई लौट आए हैं।साकिब ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- 'यह खास रहा। लड़के, लड़के लड़के, ये पागल लड़के।'
खबरें और भी

हनी सिंह जमाएंगे शादी में रंग ?
बीते दिनों हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमे लिखा था कि मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर जरूर ही सोनाक्षी की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करूंगा। वह मेरी लिए बेहद खास हैं और सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन पर कृपा करें। अब देखना होगा हनी सिंह इस शादी में शामिल होते हैं या नहीं।