Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए नाम के साथ बदलेगी JioHotstar की किस्मत, 8 लेटेस्ट शोज का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 17 Feb 2025 11:50 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में खबर आई थी कि जियो सिनेमा और हॉटस्टार का मर्ज हो गया है। यह मर्जर 2024 की शुरुआत में तय हुआ था और अब इसे ऑफिशियली लागू कर दिया गया है। Disne ...और पढ़ें

    JioHotstar ने यूजर्स के लिए अनाउंस किए 20 नए शोज (Photo Credit- Instagram)
    JioHotstar ने यूजर्स के लिए अनाउंस किए 20 नए शोज (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. JioHotstar ने यूजर्स के लिए अनाउंस किए 20 नए शोज
    2. मुनव्वर फारूकी से लेकर जाकिर खान लगाएंगे ठहाके
    3. नए प्लेटफॉर्म पर सिस्टम हिलाने आ रहे एल्विश यादव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। JioHotstar New Shows: 'स्पार्क्स' के साथ भारत के डिजिटल मनोरंजन स्पेस अब और बड़ा होने को तैयार है। जियोस्टार ने मर्जर के कुछ ही दिनों के अंदर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। हॉटस्टार से जियो स्टार बदले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ 20 शोज लाए जाने वाले हैं। कॉमेडी, एक्शन, फूड और अध्यात्म से हर तरह के जॉनर को देखने वाले दर्शकों के लिए आने वाले दिन काफी मजेदार होने वाले हैं। चलिए बताते हैं इन शोज के बारे में।

    10 शोज में 10 तरह का जॉनर का स्वाद

    इन शोज की सबसे खास बात ये है कि ये जियोस्टार पर फ्री में अवेलेबल होंगे। दर्शकों के लिए मेकर्स ने हर हर तरह के जॉनर पर काम किया है। कॉमेडी और रियलिटी शो से लेकर गेम शो और रोमांस तक यूजर्स को हर तरह का एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। हर शो की कहानी दूसरे से अलग होने वाली है। शोज की इस लिस्ट में आपको कई तरह के फेमस क्रिएटर्स भी नजर आने वाले हैं। क्रिएटर्स को इस प्लेटफार्म का फेस एक अच्छा तरीका हो सकता है इसकी रीच को बढ़ाने का।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Crazxy Trailer Out: 'तुम्बाड़' के बाद बेटी को बचाने निकले Sohum Shah, 5 करोड़ के पीछे मचाएंगे तबाही

    उर्फी जावेद से लेकर एल्विश यादव तक

    इस लिस्ट में कई ऐसे शोज हैं जो रोज टेलीकास्ट किए जाएंगे तो वहीं कुछ के लिए आपको वीकेंड का इंतजार करना होगा। आपको हर शो में कुछ नया और स्पेशल देखने के मिलने वाला है। हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद अभिनीत 'एंगेज्ड, रोका या धोखा' है, जिसमें रोमांस और रोमांच दोनों का ही मिक्स देखने को मिलेगा। वहीं, एल्विश यादव भी लाफ्टर शैफ के बाद कॉमेडी गेम शो 'इंडियन गेम अड्डा' के साथ जियोस्टार पर तूफान मचाएंगे। इसके अलावा 'गेम ऑफ ग्रीड' (अभिषेक मल्हान) और 'विक्टिम या विक्टर' (राहुल दुआ) भी दिखाई देने वाले हैं।

    Photo Credit- Instagram

    एंटरटेनमेंट का डबल डोज

    कॉमेडी के शौकीनों के लिए भी मेकर्स ने खास इंतजाम किए गए हैं। कॉमेडियन जाकिर खान का शो 'लव लाइफ लफडा' भी आपको खूब पसंद आने वाला है। इसके अलावा लिस्ट में शो 'जेनरेशन्स आज कल' भी मौजूद है। एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित 'मैं ऐसा क्यों हूं' लेकर आए हैं। कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) का शो 'इश्क इंटरप्टेड' है। वहीं, रणवीर बरार का शो 'ये क्या बना दिया' में भी खूब मस्ती होने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    इसके अलावा अनुभव सिंह बस्सी का लाइव रियलिटी शो भी है। इसके अलावा महेश केशवाला अभिनीत 'ठगेश वर्सेस द वर्ल्ड', मिस्टर फैजू अभिनीत 'इनसाइडर विद फैजू', भी हैं। डिजिटल कंटेंट की दुनिया में प्रयोग करते हुए जियो हॉटस्टार खेल और ज्योतिष में एआई-संचालित शो पेश कर रहा है, जिसमें टेक्नो गेमरज और जय मदान हैं।

    ये भी पढ़ें- 'सूरज टॉप पर होता है तो लोगों की जलती है', Samay Raina को टारगेट करने वालों को Munawar Faruqui की चुनौती?