Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के साथ 'वीर' में नजर आई Zareen Khan को जिम लुक में देखकर किया गया ट्रोल, कहा- जिम की बहुत जरूरत है

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 03:24 PM (IST)

    Zareen Khan Trolled सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें जिम लुक में देखा जा सकता ह ...और पढ़ें

    Zareen Khan Trolled: जरीन खान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Zareen Khan Trolled: जरीन खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zareen Khan Trolled: सलमान खान के साथ फिल्म वीर में नजर आई एक्ट्रेस जरीन खान को मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर जरीन खान ने स्किन टाइट लेगिंग्स, स्पोर्ट्स शूज और लूस टी शर्ट पहन रखा था। उन्होंने गॉगल लगा रखा था। उन्होंने स्टाइलिश बैग भी ले रखा था। उनके हाथ में पानी की बोतल भी नजर आ रही हैं। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर की है। इसमें उन्हें जिम में जाते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वो कैमरे की ओर देखकर वेव भी कर रही हैं।

    जरीन खान की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    जरीन खान की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 200 के करीब कमेंट किए गए हैं। हालांकि, कई लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'ब्यूटीफुल एक्ट्रेस लेकिन एक्टिंग स्किल खराब है।' एक ने लिखा है, 'इसको जिम की बहुत जरूरत है।' एक ने लिखा है, 'यह तो बन पाव बन गई है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं

    गौरतलब है कि जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती हैं। जरीन खान ने 100 किलो से अपना वजन घटाकर 57 किलो कर लिया है। हालांकि, उन्हें देखकर लगता है कि इन दिनों उनका वजन बढ़ा हुआ है। हालांकि, वह लगातार इसपर काम कर रही है और जल्द ही फैंस को बदलाब देखने मिलेंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)

    जरीन खान के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 40 लाख फॉलोअर्स है

    जरीन खान कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 40 लाख फॉलोअर्स है। हाल ही में, उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें स्टाइलिश ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। जरीन खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैं।

    खबरें और भी