Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '5 दिन में छोड़ देगा', Aditya Pancholi संग शादी के बाद Zarina Wahab को मिले थे ताने, 15 दिन में हुई थी मैरिज

    Updated: Tue, 20 May 2025 10:44 AM (IST)

    जरीना वहाब और आदित्य पंचोली की शादी को 38 साल हो गए हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हाल ही में जरीना ने 5 साल छोटे आदि ...और पढ़ें

    आदित्य पंचोली संग रिश्ते पर बोलीं जरीना वहाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आदित्य पंचोली संग रिश्ते पर बोलीं जरीना वहाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आदित्य को रोता देख प्यार में पड़ गई थीं जरीना
    2. आदित्य पंचोली और जरीना की 15 में हुई थी शादी
    3. इंटरफेथ मैरिज पर ऐसा था परिवार का रिएक्शन

     एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने सुना है कि कोई कपल पहली मुलाकात के सिर्फ 15 दिन में ही शादी कर ले, थोड़ा अटपटा है लेकिन ऐसा हुआ है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा जरीना वहाब (Zarina Wahab) और आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) वो स्टार कपल हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 दिन में ही शादी कर ली थी।

    जरीना वहाब और आदित्य पंचोली की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी कर ली। हाल ही में, जरीना ने आदित्य संग झटपट शादी, फैमिली रिएक्शन समेत अपनी लव लाइफ से जुड़ी बातें बताते हैं।

    15 दिन में ही कर ली थी शादी

    नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में जरीना वहाब ने आदित्य के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, "नारी हीरा जी (स्टारडस्ट के पूर्व मालिक) एक फिल्म बना रहे थे। तभी मेरी उनसे मुलाकात हुई। वह बहुत गुड लुकिंग थे लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं था। फिर एक शॉट था जिसमें उन्हें रोना था। वह इतना रोते रहे कि हमें पैकअप करना पड़ा। जब हम कार में बैठे थे तो मैंने उनका हाथ पकड़ा और कहा, 'मत ​​रोओ।' जैसे ही मैंने उनका हाथ पकड़ा, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और फिर हमने 15 दिनों में शादी कर ली।"

    Zarina Wahab Aditya Pancholi

    Photo Credit - Instagram

    5 साल छोटे आदित्य संग शादी पर जरीना को मिले ताने

    जरीना वहाब ने खुलासा किया कि जब उन्होंने आदित्य संग शादी की तो लोगों ने उन्हें ताने दिए कि उन्होंने 5 साल छोटे एक्टर को बहला-फुसला लिया है। बकौल एक्ट्रेस, "वह मुझसे पांच साल छोटा था। जब हमारी शादी हुई तो लोग कहते थे कि उसने इतने खूबसूरत लड़के को फंसाया है, वह उसे पाच दिन या पांच साल में छोड़ देगा। अब इस बात को लगभग 38 साल हो गए हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘मैंने वो पहले ही देख लिया था…’ पति Aditya Pancholi और Kangana के अफेयर पर ये क्या बोल गईं जरीना वहाब

    इंटरफेथ मैरिज पर मां का रिएक्शन

    जरीना वहाब ने यह भी बताया कि इंटरफेथ मैरिज पर उनकी मां का कैसा रिएक्शन था। उन्होंने कहा, ""उन्होंने कुछ नहीं कहा। मेरी फैमिली बहुत ओपन माइ़ंडेड है। मेरी मां ने कहा, 'बेटा वह हिंदू है।' मैंने कहा, 'मां, हिंदू-मुस्लिम सब एक जैसे हैं। आप कहते हैं कि अल्लाह की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता। फिर अल्लाह ने मेरी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला ले लिया है। यह फैसला मैंने नहीं लिया, उन्होंने लिया।' इसके बाद उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया।

    Zarina Wahab

    Zarina Wahab with Son Suraj Pancholi - Instagram

    जरीना वहाब के सास-ससुर भी आदित्य संग उनकी शादी से बहुत खुश थे। उन्होंने अपनी सास को डार्लिंग भी बताया। बता दें कि जरीना और आदित्य के दो बच्चे सना और सूरज हैं।

    यह भी पढ़ें- Aditya Pancholi ने लिया बड़ा फैसला, मौत के बाद अपनी बॉडी मेडिकल साइंस को करेंगे दान